हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अमेरिकी बॉडीबिल्डर की दिल का दौरा पड़ने से मौत, ट्रेनर ने बताई हुई ये गलती

American Female Bodybuilder Dies Heart Attack : अमेरिकी बॉडीबिल्डर जोडी वेंस की खेल के दौरान अचानक मौत हो गई। ट्रेनर ने मौत की वजह बताई है। देखें आखिर जोडी वेंस की मौत की वजह क्या सामने आ रही है।

विज्ञापन

American Female Bodybuilder Dies Heart Attack : अमेरिकी महिला बॉडीबिल्डर की मौत से हड़कंप मच गया है। अमेरिका में 20 साल की बॉडीबिल्डर जोडी वेंस की एक खेल में भाग लेने के दौरान दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। जोडी की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरत में पड़ गया क्योंकि वह खुद को काफी फिट रखती थीं। जोडी का परिवार भी सन्न रह गया। वहीं, एक ट्रेनर ने बताया कि आखिर जोडी ने क्या गलती की थी।

जोडी की मौत के बाद परिवार की तरफ से बताया गया कि उनकी मौत अचानक हुई है। बताया गया कि पानी की कमी से उसकी मौत हुई है। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिवार की तरफ से कहा गया है कि वह एक खूबसूरत इंसान थीं और उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। जोडी कोलंबस, ओहियो में अर्नोल्ड स्पोर्ट्स फेस्टिवल में भाग ले रही थीं।

अस्पताल में ले जाया गया, हो गई मौत

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, वह स्पोर्ट में हिस्सा नहीं ले रही थीं बल्कि अपने छात्रों को कोचिंग देने के लिए वहां गई थीं। इस दौरान उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार ने कहा कि इससे अगर कोई सीखना चाहता है तो सबसे पहले अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

विज्ञापन

ट्रेनर ने बताई वजह

जोडी वेंस के ट्रेनर जस्टिन मिहाली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वेंस की मां से अनुमति मिलने के बाद ही वह इसकी जानकारी लोगों को दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20 साल की जोडी वेंस ने एक गलती की है जिसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि जोडी बिना किसी जानकारी दिए खतरनाक पदार्थ का सेवन कर रही थीं, जिसके कारण उनके शरीर में पानी की कमी हुई, जिससे उनकी मौत हुई। ट्रेनर ने बताया कि जोडी जिस खतरनाक पदार्थ का सेवन कर रही थीं, उसके बारे में किसी को नहीं बताया था।


जोडी वेंस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और फिटनेस से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती थीं। उन्हें आठ हजार से अधिक लोग फॉलो करते थे। जोडी वेंस ने 2024 एनपीसी बैटल ऑफ टेक्सास के महिला फिजिक डिवीजन में तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola