हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पति-पत्नी के बीच है 20 इंच का अंतर, जोड़ी को देखते ही लोग पूछने लगते हैं 'गंदा' सवाल

Strange Couple : 22 साल की एशलिन ने बताया कि उसके और उसके बॉयफ्रेंड की लंबाई में काफी अंतर है। ऐसे में लोग हमें अजीब तरह से देखते हैं और तरह-तरह के सवाल पूछते हैं। हालांकि हम दोनों की लंबाई में अंतर जरूर है लेकिन दोनों एक दूसरे का सहयोग करते हैं।

विज्ञापन
Ashlyn-Dylan-Porter

Strange Couple : दुनिया में पति-पत्नी की कई अजीब जोड़ियां हैं। ऐसी जोड़ियों पर कई बार आर्टिकल भी छप चुके हैं। एक कपल की लंबाई में एक फीट से अधिक का अंतर है। इस कपल को देखते ही लोग अजीब और गंदे सवाल पूछने लगते हैं। लोगों के सवाल सुन सुनकर लड़की तंग आ चुकी है और अब वह लोगों के सवालों को सुनते ही गुस्सा हो जाती है।

अमेरिकी के फ्लोरिडा की रहने वाली एशलिन 22 साल की हैं। पढ़ाई के दौरान ही उनकी मुलाकात 24 साल के डायलन पोर्टर से हुई। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि इस कपल को देखने के बाद लोग हैरानी जताते थे, क्योंकि एशलिन की लंबाई 5’1″ है, वहीं उसके प्रेमी की लंबाई 6’9″ है। मतलब दोनों की लंबाई में काफी अंतर है।

दोनों की लंबाई में 1 फुट आठ इंच का अंतर है, ऐसे में जब इस कपल को लोग देखते हैं तो अजीब अजीब सवाल पूछते हैं। एशलिन ने बताया कि जब लोग हमसे मिलते हैं तो बेहद अजीब और व्यक्तिगत सवाल पूछने लगते हैं। कुछ सवालों को सुनकर तो मेरा दिमाग खराब हो जाता है कि इतने व्यक्तिगत सवालों का जवाब लोगों को क्यों जानना है और इसमें उनकी क्या दिलचस्पी हो सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : वाह रहे किस्मत! 1 रुपए लगाकर कुछ ही घंटों में करोड़पति बना शख्स

एशलिन ने बताया कि अधिकतर लोग ये जानना चाहते हैं कि हमारी ऊंचाई में इतना अंतर है, इसके बाद हम दोनों सेक्स कैसे करते हैं। कई बार तो लोग हमसे ऐसे सवाल पूछते हैं कि हम उन्हें बता पाने में भी सहज महसूस नहीं करते हैं। एशलिन ने कहा कि मुझसे ज्यादा तो लोग डायलन पोर्टर से सवाल पूछते हैं क्योंकि वह अधिक ऊंचा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : भूकंप आया तो खुद की जगह बच्चों को बचाने लगीं नर्सें, CCTV वीडियो हो रहा वायरल

एशलिन ने बताया कि जो चीजें डायलन को साधारण लगती हैं, हो मेरे लिए बड़ी या छोटी होती हैं। कई बार सामान को डायलन ऐसी जगहों पर रख देता हैं, जहां पहुंच भी नहीं पाती। इतना ही नहीं, घर के कांच भी ऐसे हैं कि डायलन और हम दोनों एक साथ खुद को नहीं देख पाते। वीडियो और फोटोशूट में भी काफी दिक्कतें आती हैं लेकिन हम दोनों इसका रास्ता खोज निकालते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola