स्टेज पर नाचते डोनाल्ड ट्रम्प का वीडियो हो रहा वायरल, यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

Donald Trump Dance Video Viral : सोशल मीडिया पर अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर खूब मजेदार कमेट्स आ रहे हैं।

Donald Trump Dance

Donald Trump Dance Video Viral : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। जमकर बयानबाजी हो रही है, आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। इसी बीच पूर्व राष्ट्रपति और इस चुनाव में उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डोनाल्ड ट्रम्प स्टेज पर एक महिला के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

एक कार्यक्रम में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के डांस मूव्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह कार्यक्रम वाशिंगटन डीसी में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का नाम ‘एनुअल मॉम्स फॉर लिबर्टी’ था, जिसमें 78 साल के ट्रम्प ने मंच पर डांस किया।

वायरल हो रहा वीडियो 

वीडियो शेयर कर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ट्रम्प ने अपने प्रभावशाली डांस मूव्स के साथ मॉम्स फॉर लिबर्टी कार्यक्रम का समापन किया। माताओं को डोनाल्ड ट्रम्प बहुत पसंद हैं। कमला हैरिस कभी नहीं चाहेंगी कि लोग इस वीडियो को शेयर करें। बता दें कि 2024 चुनाव में कमला हैरिस डोनाल्ड ट्रम्प की प्रतिद्वंदी हैं।


78 साल की उम्र में भी डांस करते डोनाल्ड ट्रम्प का वीडियो देखकर तमाम लोग तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे हैं जो इसे “हास्यास्पद” करार दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि ट्रम्प जनता के राष्ट्रपति हैं। एक अन्य ने लिखा कि डोनाल्ड ट्रम्प का ये आचरण बुरा है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। एक ने लिखा कि उन्हें डांस करता देखकर अच्छा लगा।

क्या है मॉम्स फॉर लिबर्टी?

मॉम्स फॉर लिबर्टी, एक राष्ट्रीय समूह है। ये समूह अमेरिका में स्कूल पाठ्यक्रम को आगे बढ़ाने के प्रयासों में सबसे आगे रहा है। इस संगठन ने क्लास से LGBTQ+ पहचान और नस्लवाद की चर्चाओं के पाठ्यक्रम को हटाने की पहल की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ