एक साइकल से लेकर हवाई जहाज तक परिवहन का कोई भी वाहन हो, सिर्फ दौड़ाने में ही दक्षता होना काफी नहीं है। बड़ी बात तो यह है कि अगर कोई विकट स्थिति आ जाए और जिंदगी को सामने मौत दिखाई दे रही हो तो उसे कैसे टाला जाए। ऐसी ही घटना 35 साल पुरानी है, जब एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की वजह से 95 जिंदगियां उस खतरे में पड़ गई थी और पायलट ने अकल्पनीय समझदारी का परिचय देते हुए मौत को टाल दिया था। जहां तक हादसे की वजह है, 24 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा विमान अचानक दो टुकड़ों में बंट गया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 18 नवंबर को ‘X’ के मोथरा नामक हैंडलर से शेयर इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हवा में उड़ रहे एक विमान का ऊपरी हिस्सा अचानक गायब हो गया और चालक दल समेत इसमें सवार दूसरे सभी यात्री दहशत में हैं। इन तस्वीरों को गूगल लैंस पर चेक करने के बाद पता चलता है कि यह 28 अप्रैल 1988 को प्रशांत महासागर के ऊपर से उड़ रहे अमेरिकन अलोहा एयरलाइंस के एक जहाज के साथ घटी थी।
यह भी पढ़ें: Uber से सफर करने वालों के लिए अलर्ट करने वाली खबर; देखें ड्राइवर की लापरवाही से किस तरह बची बाप-बेटी की जान
89 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स दो इंजन वाले जहाज में
दो इंजन और 110 सीटों वाले बोइंग 737-200 जेट इस विमान में 89 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। जब प्रशांत महासागर के ऊपर से उड़ रहा यह 40 मिनट की उड़ान के आधे रास्ते में था तो अचानक केबिन का भीतरी दबाव कम हो गया और बाहरी हवा का दबाव बहुत अधिक होने के चलते एक छोटे से छेद से शुरुआत हुई, फिर धीरे-धीरे विमान का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से अलग हो गया। कथित तौर पर एक यात्री एरिक बेकलिन के बयान के मुताबिक इस घटना के बाद दहशत में आए चालक दल और यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया।
देखें Viral Video: सड़क छोड़ हवा में स्कूटी चलाने लगी ‘पापा की परी’, वीडियो देख आप भी ठोक लेंगे माथा
13 मिनट हुई लैंडिंग
संघीय उड्डयन प्रशासन के अनुसार कैप्टन ने पहले अधिकारी से नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया और फिर 13 मिनट के बाद जैसे-तैसे पायलट ने बहादुरी का परिचय देते हुए क्षतिग्रस्त विमान को 24,000 फीट की ऊंचाई से जलते हुए इंजन के साथ नीचे उतार दिया। इस घटना में विमान में सवार 95 लोगों में से एक एयर होस्टेस की मौत हो गई थी, वहीं आठ घायल भी हुए थे। इंटरनेट पर इस घटना को लेकर यहां तक भी जानकारी उपलब्ध है कि एक यात्री ने बोर्डिंग के दौरान विमान में में दरार देखी थी, लेकिन उड़ान भरने से पहले चालक दल को सूचित नहीं किया।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
9 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines