सदियों पुरानी स्थापत्य कला के हम गुण गाते नहीं थकते कि हमारे पूर्वज कितने बड़े कलाकार थे, लेकिन यह कला ऐसा लगता है कि आजकल कम होने की बजाय कुछ बढ़ी है। अक्सर यह भी देखने में आता है कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे बहुत से भीड़-भाड़ वाले महानगरों में अक्सर जमीन के लिए मारा-मारी होती है, इसीलिए ज्यादातर लोग फ्लैट्स में बस गए हैं। इसी महानगरीय संस्कृति में कुछ ऐसे भी है, जिनके बस में बड़े रकबे के फ्लैट्स खरीदना नहीं है। इन लोगों ने गली जैसी थोड़ी जगह में ही अपने सपनों का महल बना लिया है। हालांकि इन्हें यकीन नहीं होता कि क्या ऐसे भी घर बनते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें दो फीट जगह में दो मंजिला और 4 फीट जगह में तीन मंजिला इमारत खड़ी दिखाई दे रही हैं।
<
>
इस अनाेखे वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल @rk_खान_फैक्ट्स से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, ‘चार फीट की जगह में तीन मंजिला घर…’। इस वीडियो में दो ऐसे घरों को दिखाया गया है, जिन्हें देखकर लोग हैरान हैं। पहला घर तीन मंजिला है और 4 फीट के प्लॉट पर बना है, जबकि दूसरा मकान दो मंजिला है और दो फीट की जगह में कई दुकानें बनी हुई हैं। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि इतनी कम जगह में कोई दो या तीन मंजिला घर कैसे बना सकता है। दरअसल, इन दोनों घरों को देखकर लोग पूछ रहे हैं कि अगर भूकंप आया तो इनका क्या होगा?
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन के वो 10 खूबसूरत शहर, जहां रहते हैं भूत! वैज्ञानिकों का दावा-अक्सर लोगों का पीछा करती हैं भटकती आत्माएं
ऊपर जाने को गैलरी भी कराई गई है उपलब्ध
वायरल वीडियो में एक शख्स इन अनोखे घरों को दिखाते हुए कह रहा है, ‘इंजीनियर ने कितना दिमाग लगाया है, चार फीट की जगह पर तीन मंजिला घर बनाकर गली के अंदर खड़ा कर दिया है। आप देखेंगे कि सड़क के नीचे केवल चार फीट की गैलरी उपलब्ध कराई गई है। इतनी सी जगह में ऊपर जाने के लिए सीढ़ियाँ हैं और बाहर एक दरवाजा भी है। इसके बाद वीडियो में एक और ऐसा घर दिखाया गया है, जिसे देखकर कई लोग हैरान हो गए हैं। दरअसल, शख्स का कहना है कि आप 2 फीट की जगह में एक लाइन में बनी दुकानें और उसके ऊपर दो मंजिला घर बना हुआ देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
13 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines