Amanatullah Khan Son Viral Video : आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि विधायक के बेटे ने नोएडा में एक पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी की और कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। अब इस मामले में वह बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मामला 7 अप्रैल की सुबह 9 बजे के करीब नोएडा के सेक्टर 95 का है। अमानतुल्लाह खान का बेटा अपने कुछ दोस्तों के साथ कार से पेट्रोल पंप पहुंचा। पेट्रोल पंप पर किसी बात को लेकर कर्मचारियों से बहस हो गई। इसके बाद अमानतुल्लाह खान के बेटे और उसके दोस्तों ने मारपीट की।
आरोप है कि अमानतुल्लाह खान के बेटे ने लाइन तोड़कर पेट्रोल भराने की कोशिश की लेकिन जब उन्हें रोका गया तो कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने बीच बचाव किया, तब मामला शांत हुआ। इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दिल्ली के विधायक का लड़का गौतमबुद्ध नगर में ऐसी जुर्रत कैसे कर रहा है? आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे को किसकी शह मिली है? एक अन्य ने लिखा कि ये शायद भूल गए हैं कि ये दिल्ली नहीं बल्कि नोएडा है।
यह भी पढ़ें : मेट्रो में फिर आउट ऑफ कंट्रोल हुए कपल, चिपककर करने लगे Kiss!
बता दें कि अमानतुल्लाह खान, दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और धमकी देने जैसे कई मामले दर्ज हैं। वहीं अब अमानतुल्लाह के खान के बेटे पर मारपीट के मामले में कार्रवाई हो सकती है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना फेस-1 पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines