Viral Photo : भारत में धार्मिक मान्यताओं को बड़ा महत्व दिया जाता है। कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले देवी देवताओं की पूजा अर्चना करने की परंपरा रही है। वहीं गलत काम करने वाले लोग भी भगवान से मदद मांगते हैं। कई बार चोरी करने वाले चोर मंदिर में भगवान से माफी मांगने के बाद सामान चुराकर भाग निकले। इसी बीच एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें एक शराब की जब शेयर मार्किट में लॉन्चिंग हुई तो पंडित जी खड़े होकर पूजन करते दिखाई दिए।
शराब कंपनी की शेयर मार्किट में लिस्टिंग समारोह में जब पंडित जी स्टेज पर पूजा पाठ कराते दिखे तो लोगों को यह फोटो बड़ी दिलचस्प लगी। शराब की कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्सकी लिस्टिंग समारोह में भी पंडित जी की उपस्थिति देखकर लोग हैरान हैं। इस पर लोगों की राय बंटी हुई है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर तनिषा नाम की यूजर ने लिखा, “केवल भारत में ही आप लिस्टिंग समारोह में मंच पर एक पंडित को देख पाएंगे।” उन्होंने आगे लिखा कि शानदार लिस्टिंग के लिए एबीडी टीम को बधाई। सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल हो रही है, जिस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसा नहीं कि सिर्फ भारत में ऐसा होता है बल्कि विश्व की तमाम बड़ी कंपनियों में ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें अलग-अलग नामों से जाना चाहता है। इतना ही नहीं, ऐसे लोगों को भारत के पंडितों की तुलना में अधिक पैसा मिलता है। एक ने लिखा कि भारत की पहचान यही है कि कोई भी काम शुरू करने से पहले धार्मिक मान्यताओं का पालन करना। एक ने लिखा कि ये सब अन्धविश्वास है, जिसके लिए लोग खूब पैसा खर्च करते हैं।
यह भी पढ़ें: बच्चे के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रही थी महिला, फंस गया स्कूटी पहिया और तभी आ गई ट्रेन; देखें आगे क्या हुआ?
क्या होता है लिस्टिंग समारोह?
लिस्टिंग समारोह का मतलब है कि किसी कंपनी के शेयरों को आधिकारिक रूप से सूचीबद्ध होना, इसके बाद ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया ( एनएसई ) पर उनका कारोबार शुरू होता है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में कंपनी के शीर्ष अधिकारियों के साथ मंच पर पंडित को दीप प्रज्ज्वलित करते हुए दिखाया गया है। यह कंपनी मुख्या रूप से ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की, स्टर्लिंग रिजर्व व्हिस्की, जॉली रोजर रम और क्लास 21 वोदका का निर्माण करती है।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
14 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines