---विज्ञापन---

Ajab Gazab! धूप में सोने से महिला के साथ हुआ हादसा, जानें

हम धूप में बैठते हैं विटामिन डी के लिए, लेकिन क्या धूप हमारे लिए खतरे कि घंटी बन सकती है। अभी हाल में एक ऐसा ही वाक्या सामने जिसे देख दंग रह जाएंगे आप। एक महिला थोड़ी धूप में सो गई तो उसका चेहरा प्लास्टिक की तरह सिकुड़ गया। जब उसे उठकर देखा तो महिला […]

हम धूप में बैठते हैं विटामिन डी के लिए, लेकिन क्या धूप हमारे लिए खतरे कि घंटी बन सकती है। अभी हाल में एक ऐसा ही वाक्या सामने जिसे देख दंग रह जाएंगे आप। एक महिला थोड़ी धूप में सो गई तो उसका चेहरा प्लास्टिक की तरह सिकुड़ गया। जब उसे उठकर देखा तो महिला के होश उड़ गए। सोशल मीडिया पर इस महिला कि तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

ब्यूटीशियन सिरिन मुराद छुट्टी मनाने के लिए बुल्गारिया गई हुई थी। वहां पर वो एक सनी बीच पर अपनी फैमिली के साथ विजिट करने गई। सुबह का टाइम था। 21 डिग्री सेल्सियस तापमान था। बिना सनस्क्रीम लगाए ही वो धूप में लेट गई। छुट्टी में अपनी स्किन को टैन करने के चक्कर में 25 साल की सिरिन मुराद के साथ हादसा हो गया। आधे घंटे तक वो वहां धूप में लेटी रह गई। आंख खुलते ही वो तेजी से शेड में दौड़ी। उनका चेहरा पूरी तरह से लाल हो गया था। उस टाइम तो उन्होंने उसे हल्के में लिया। पर अगली सुबह तक हालत खराब हो चुकी थी।

---विज्ञापन---

जब अगले दिन सिरिन सोकर उठी तो उसे अपने चेहरे पर थोड़ी झनझनाहट महसूस हुई। आइना देखते ही उसके होश उड़ गए. ना सिर्फ उसका चेहरा जल गया था, बल्कि उसके माथे पर प्लास्टिक जैसी सिलवट आ गई थी। जब स्किन उनके चेहरे से बाहर आने लगी, उतरने लगी तो उन्होंने मेडिकल हेल्प ली। हालांकि उन्हें अपना यह लुक भी काफी पसंद आ रहा था। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे उनका नया जन्म हुआ हो।

 

---विज्ञापन---
First published on: Aug 22, 2022 02:00 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola