Ajab Gajab News: स्त्री-पुरुष के अलावा समाज में एक ऐसा भी वर्ग है, जिसे किन्नर कहा जाता है। इनके बारे में जानने की जिज्ञासा ज्यादातर लोगों के मन में होती है। अपने अलग तरह के पहनावे व बोलने के तरीके से किन्नर की एक अलग पहचान समाज में बना दी गई है। हालांकि, बात अगर खूबसूरती की करें तो दुनिया में महिलाओं के अलावा कई किन्नर भी हैं, जो अपनी सुंदरता के चलते लोगों के बीच प्रसिद्ध हैं। भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूबसूरत किन्नरों की लाइन लगी हुई है। आज हम आपको उन्हीं में से 5 सुंदर किन्नरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें तीसरे नंबर वाले के बारे में जानने के बाद आप भी उनके फैन हो सकते हैं।
1.माही शेखावत (Mahi Shekhawat)
सीकर जिले की किन्नर माही शेखावत को किन्नर समाज के लिए एक उदाहरण माना जाता है। अपनी खूबसूरती के साथ-साथ माही को पढ़ाई-लिखाई में भी बहुत अच्छा माना जाता है। इन्होंने सीएससी कंप्यूटर का डिप्लोमा कर रखा है। ये जो भी पैसे बधाई में कमाती हैं वो उन पैसों को गरीबों की मदद करने में खर्च करती हैं।
2. बिशेष हुइरेम (Bishesh Huirem)
‘बिशेष हुइरेम’ नामक किन्नर मणिपुर की रहने वाली है, जो देखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षित हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिशेष हुइरेम ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए थाईलैंड में अंतर्राष्ट्रीय ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट में भाग लिया था। किन्नरों के लिए रखा गए इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हुईरेम के अलावा दूसरे देश के भी ट्रांसजेंडरों ने भाग लिया था। बता दें कि मणिपुर फिल्मों में काम करने के लिए सबसे ज्यादा पेमेंट लेने वाले कलाकारों की लिस्ट में बिशेष हुइरेम का नाम भी शामिल हैं।
3. तलाश जान (Talashjan)
पाकिस्तान की रहने वाली तलाश जान, एक किन्नर हैं जिन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत किन्नर माना जाता है। कहा जाता है कि के बारे में किन्नर समाज को जब पता चला था तो वो उसे लेने के लिए उनके माता-पिता के पास गए थे, लेकिन उनके माता-पिता ने तलाश जान को देने से मना कर दिया था। इसके बाद तलाश जान की सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद से उन्हें खूबसूरत किन्नरों में से एक माना जाता है।
4. प्रियंका सिंह रघुवंशी (Priyanka Singh Raghuvanshi)
प्रियंका सिंह रघुवंशी नामक किन्न उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। इनका नाम भी खूबसूरत किन्नरों की लिस्ट में है। प्रोफेशनली एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा यूपी ट्रांसजेंडर फाउंडेशन की अध्यक्ष होने के साथ प्रियंका, ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट भी हैं।
5. थलिथा जामरीली
थलिथा 24 साल की मॉडल और इंडस्ट्रियल डिजाइन की छात्रा हैं। ये ब्राजील की रहने वाली हैं। बता दें की थलिथा पहले लड़का हुआ करती थीं। इन्होंने अपनी सर्जरी साउ पोलो में करवाई थी। थलिथा जामरीली की खूबसूरती देखकर किसी को भी अपनी आँखों पर यकीन नहीं होता की ये किन्नर हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines