हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ajab Gajab: 3 ब्रेस्ट, 2 वजाइना और 2 लिंग... कुछ ऐसे भी हैं दुनिया में अजीबो-गरीब लोग

Ajab Gajab News: किसी के पास तीन स्तन है तो किसी के पास दो वजाइना तो कोई 2 लिंग के साथ इस दुनिया में प्रसिद्ध है। आइए आपको उन अजीबो-गरीब लोगों के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
अजब गजब

Ajab Gajab News: इंटरनेट की दुनिया पर तमाम तरह की अजीबो-गरीब चीजें देखने को मिलती है। फुर्सत से अगर इंटरनेट को खंगाला जाए तो कुछ ऐसा देखने को भी मिल जाता है जो यकीनन प्रकृति से हटकर हो सकता है। ऐसा ही कुछ हमें भी इंटरनेट की दुनिया से मिला। आमतौर पर किसी भी महिला के दो स्तन और 1 योनि होती है, लेकिन हमें एक ऐसी महिला मिली है जो दो वजाइना के साथ है। जबकि, एक महिला ऐसी भी दिखी जिनके 3 स्तन हैं। हैरतअंगेज की बात तो ये है कि इस दुनिया में ऐसा पुरुष भी है जिसके पास एक नहीं बल्कि दो लिंग है।

कोई जन्म के साथ तो किसी ने करवाई सर्जरी

भले ही जानकर आपको थोड़ा अजीब लगा हो लेकिन असल में ऐसा है। इस दुनिया में दो ब्रेस्ट, दो वजाइना के साथ महिलाएं हैं। जबकि, दो लिंग के साथ एक पुरुष भी है और वो सभी नॉर्मली अपनी जिंदगी जी भी रहे हैं। इस लिस्ट में शामिल दो लोग जन्म से इस तरह के अंग के साथ हैं। जबकि, एक महिला ने दुनिया भर में अपना एक अलग नाम बनाने के लिए सर्जरी करवाकर एक्स्ट्रा पार्ट लगवाया है। आइए इन अजीबो-गरीब लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

3 Breast वाली महिला

1990 की फिल्म “टोटल रिकॉल” में 3 ब्रेस्ट वाला किरदार काफी चर्चाओं में रहा था, जिससे जैसमीन ट्रिडेविल उर्फ अलीशा हेस्लर को प्रेरणा मिली और उसने अपने आपको फेमस करने के लिए तीसरा स्तन लगवाया है। अलीशा हेस्लर ने 16 साल की उम्र में अपने दो स्तनों के बीच में तीसरा स्तन, सर्जरी की मदद से लगवाया है। हेस्लर के अनुसार तीसरे स्तन के लिए उसने 18 हजार पाउंड यानी लगभग 17 लाख रुपये खर्च किए हैं।

विज्ञापन

महिला के अनुसार उसने पुरुषों से दूरी बनाने के लिए तीसरा स्तन लगवाया है। दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि अलीशा हेस्लर किसी भी पुरुषों को डेट करना नहीं चाहती थी और लोगों के बीच बदसूरत दिखना चाहती थी जिससे लोग उससे दूरी बनाकर रखें। ये ही सोचते हुए इस महिला ने 50 से ज्यादा डॉक्टर्स से ये विचित्र सर्जरी करवाई है। ये ही नहीं सर्जरी से पहले महिला ने नकली स्तन भी लगाया था।

2 Vagina वाली महिलाएं

2 वजाइना के साथ दुनिया में दो महिलाओं का नाम चर्चाओं में है और दोनों ही मॉडल हैं। दरअसल, अंजा क्रिस्टोफर्सन (Anja Christoffersen) और एनी चार्लोट (Annie Charlotte) नामक दोनों मॉडल के पास 2-2 वजाइना है। मॉडल अंजा क्रिस्टोफर्सन का कहना है कि वो अपनी दो वजाइना के साथ नॉर्मली जिंदगी जी रही है। जबकि, एनी चार्लोट को भी दो वजाइना के होने से कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन

बता दें कि दोनों मॉडल के पास दो वजाइना होने से दो गर्भाशय और दो गर्भाशय विकसित होते हैं। इसका मतलब ये है कि एक समय में ये मॉडल दो बच्चों को गर्भ धारण कर सकती हैं।

2 Penis वाला पुरुष

आपको जानकर हैरानी हो रही होगी लेकिन ये सच है कि इस दुनिया में ऐसा भी एक व्यक्ति है जिसके पास दो लिंग हैं। लॉस एंजेलिस का एक ट्रक चालक डिफालिया नामक एक बीमारी के कारण दो लिंग के साथ है। ये अपनी सेक्सुअल लाइफ से भी बहुत ज्यादा खुश हैं। उनकी एक गर्लफ्रेंड और एक बॉयफ्रेंड भी है। इस शख्स को बाइसेक्सुअल बताया जाता है।

विज्ञापन

संबंध बनाने के मामले में ये काफी खुश रहते हैं और इनके दोनों लिंग एक्टिव हैं। बताया जाता है कि असाधारण स्थिति के कारण इन्हें पोर्न इंडस्ट्री से भी काफी बार प्रस्ताव मिल चुके हैं और अभी तक इसके बारे में उन्होंने कुछ खास सोचा नहीं है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola