Air India Interview Viral Video : मुंबई का एक चौंकने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एयर इंडिया द्वारा आयोजित किए गए वाक इन इंटरव्यू में इतनी भीड़ पहुंच गई कि कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। कांग्रेस नेता ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर कर कहा कि मुंबई से कोई खाली हाथ नहीं जाता लेकिन बेरोजगारी का ये आलम देखिए कि 600 पदों की भर्ती के लिए 25 हजार लोग पहुंच गए।
मुंबई कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि महज 600 पदों के लिए 25000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन कर दिया। बिना खाना – पानी घंटो रुके आवेदकों की हालत भी खराब है। पिछले दस साल के अन्याय काल ने देश के युवाओं का इतना बुरा हाल कर दिया है कि नौकरी की तलाश में रूस और इसराइल के युद्ध क्षेत्र तक में नौकरी लेने को तैयार हो गए हैं। नौकरी की खबर सुनते ही हजारों युवा ऐसे जमा हो जाते हैं कि भगदड़ मचने का डर लगा रहता है। कर्मचारियों से यह भीड़ नहीं संभाल पाई।
बिना इंटरव्यू दिए ही वापस लौटे आवेदक
दावा किया जा रहा है कि एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। 12 से 16 जुलाई के बीच करीब तीन हजार पदों के लिए अलग अलग इंटरव्यू आयोजित हुए थे। बताया जा रहा है कि भीड़ इतनी अधिक पहुंच गई कि लोगों के फार्म लेकर उन्हें वापस जाने के लिए कह दिया गया।
देखें वीडियो
कुछ लोगों ने दावा किया है कि इंटरव्यू देने के लिए करीब 50 हजार लोग पहुंच गए थे। इससे स्थिति और बिगड़ गई थी। अब इंटरव्यू देने पहुंचे हजारों आवेदकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो के जरिए सरकार को घेर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेस में इंटरव्यू के लिए मुंबई में जुटी बेरोजगारों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, अगर ये बेरोजगार अपने मत का सही इस्तेमाल किए होते तो इन्हें ये दिन ना देखना पड़ता।
यह भी पढ़ें : दूल्हा दोस्त था अजीज, शादी में चिकन मिलेगा लजीज, पर खिलाई ऐसी चीज, कहां गई तमीज?
एक अन्य ने लिखा कि ये वीडियो देश की शिक्षा नीति और रोजगार नीति की विफलताओं का प्रमाण है। मुंबई के कलिना में एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में वॉक-इन इंटरव्यू के लिए हजारों बेरोजगार युवक पहुंचे। एक ने लिखा कि केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की सरकार ने आर्थिक राजधानी और देश की क्या हालत बना के रख दी है ? युवाओं को रोजगार चाहिए, जुमले और झूठे आंकड़े नहीं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
17 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines