Flight Cabin Crew Viral Video: कुछ लोग अपने काम बेमन से और मजबूरी में करते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपने काम को एन्जॉय करते हैं। कहा जाता है कि काम को एन्जॉय करने वाले लोग बेहतर प्रदर्शन करते हैं। विमान में यात्रियों की देखभाल और सहायता के लिए एयरहोस्टेस मौजूद रहती हैं। यात्रियों की मदद से लेकर विमान के अंदर देखभाल करना ही इनका मुख्य काम होता है। एक एयरहोस्टेस का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे देखने के बाद लोग इसे ‘निंजा एम्प्लॉई’ बता रहे हैं।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विमान में कोई भी यात्री नहीं हैं, शायद यह वीडियो उस वक्त का जब सभी यात्री ओवरहेड स्टोरेज डिब्बे से अपना सामान लेकर जा चुके हैं। केबिन का दरवाजा खुला ही रह गया था। एयरहोस्टेस ने उसे बंद करने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि लोग बस देखते रह गए। महिला सीट पकड़कर उल्टी खड़ी हो गई और दोनों साइड के ओवरहेड स्टोरेज के दरवाजे को बंद कर दिए।
ऐसा कर पाना हर किसी के लिए संभव नहीं है, इसके लिए लगातार अभ्यास की जरूरत होती है लेकिन इस एयर होस्टेस ने आसानी से उल्टी होकर दरवाजा बंद कर दिया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को X पर 10 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है।
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये तो निंजा एम्प्लॉई है तो वहीं कुछ का कहना है कि इस लड़की की फिटनेस कमाल की है। एक ने लिखा कि अगर मेरे सामने कोई स्टाफ ऐसी हरकत करेगा तो मैं सीधे कैप्टन से इसकी शिकायत कर दूंगा। एक ने लिखा कि ये तो निंजा एम्प्लॉई है, इसे सम्मानित किया जाना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि अब तो फ्लाइट में भी लोग स्टंट करने और रील्स बनाने लगे। एक अन्य ने लिखा कि यह वीडियो उन लोगों को बुरा लग रहा है जिनकी फिटनेस ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें : वकील के आगे पस्त हुआ ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सवाल सुन खुजलाने लगा सिर; देखिए वीडियो
बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @TheFigen_ अकाउंट से शेयर किया गया है, वीडियो को 10 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। 34 हजार लोगों ने लाइक किया है जबकि 3 हजार से अधिक लोगों ने इसे रिपोस्ट किया है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
21 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
23 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines