Sky Lightening Hits Plane Video Viral: 25 हजार फीट की ऊंचाई पर 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हजार उड़ रहा था कि अचानक जोरदार गर्जना हुई और 400 पैसेंजर्स चीखने चिल्लाने लगे। एक शख्स खिड़की से कुदरत का कहर देख रहा था, लेकिन उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं।
उसकी सांसें सूख गई थीं, क्योंकि हवाई जहाज पर बिजली गिरी थी। गनीमत रही कि जहाज सुरक्षित रहा, वरना जोरदार धमाके के साथ सभी पैसेंजर्स मारे जाते। मंजर इतना डरावना है कि वीडियो देखकर एक बार तो आपकी जान भी हलक में अटक जाएगी। डरावना नजारा देखना चाहते हैं तो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखिए, कहेंगे किस्मत से दूसरा जीवन मिला 400 लोगों को?
16 सेकेंड का वीडियो, एयर कनाडा की फ्लाइट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर कनाडा का बोइंग-777 विमान ने वैनकूवर एयरपोर्ट (Vancouver International Airport) से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। टेक ऑफ किया था कि मौसम खराब हो गया और बिजली कड़कने लगी, जो जहाज को चीरते हुए निकली गई।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो को @thenewarea51 नामक अकाउंट से अपलोड किया गया। वीडियो सिर्फ 16 सेकेंड का है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। हजारों लोगों ने लाइक और शेयर भी किया है, लेकिन वीडियो वाकई देखने लायक है। ऐसा नजारा किसी ने कभी देखा नहीं होगा।
एक यूजर ने कमेंट में दिलचस्प जानकारी भी दी
वीडियो देखकर X यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतना खौफनाक मंजर देखकर पायलट को अलर्ट रहने के लिए कॉफी पीने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक यूजर ने लिखा कि मंजर वाकई काफी डराने वाला है। एक और यूजर ने लिखा कि बिजली का स्पार्क ऐसा था, मानो हजारों वोल्ट की लाइन हो।
पोस्ट के एक कमेंट में लिखा था कि जानकारी चौंकाने वाली है, लेकिन काफी दिलचस्प है कि जहाज पर बिजली गिरने से कोई प्रभाव नहीं पड़ता, क्योंकि जहाज के बाहर की जो लेयर है, वह कार्बन से मिलकर बनी होती है। बिजली न गिरे, इसलिए तांबे की पतली परत इस पर चढ़ाई जाती है, लेकिन बिजली के टकराने की आवाज सुनी जा सकती है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines