Air Canada Boeing 777-300 Dangerous Landing: कनाडा में लोगों की सांसें उस समय अटक गईं, जब लैंडिंग से ठीक पहले आसमान में अचानक हवाई जहाज डगमगाने लगा। यह देखकर एयरपोर्ट अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। आनन फानन में एंबुलेंस और सुरक्षा कर्मियों समेत एयरपोर्ट अधिकारी रनवे पर जुट गए। यात्रियों में भी चीख पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे लोगों की भी सांसें थम गईं। गनीमत रही कि जहाज ने सुरक्षित लैंडिंग कर ली, नहीं तो बड़ा हादसा होने की खतरा मंडराने लगा था। घटना गत 13 नवंबर की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टोरोंटाे एयरपोर्ट पर कराई गई सेफ लैंडिंग
USA टूडे ने 37 सेकेंड का वीडियो अपने X अकाउंट पर शेयर किया। एयर कनाडा का बोइंग 777-300 जहाज टोरंटो हवाई अड्डे पर लैंडिंग करने को तैयार था। अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और आसमान में जहाज डगमगाने लगा। यह देखकर सड़क से गुजर रहे लोग चिल्लाने लगते हैं, लेकिन जहाज ने आखिरी पलों में टोरोंटो एयरपोर्ट के रनवे 24L पर सफल लैंडिंग की, जिसके बाद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने राहत की सांस ली। फ्लाइट टोक्यो से आई थी और इसमें 373 पैसेंजर्स थे। जैसे ही एयर कनाडा के अधिकारियों को यह पता चला तो उन्होंने सभी पैसेंजर्स के मेडिकल चैकअप के आदेश दे दिए।
एयर कनाडा का यात्रियों के सुरक्षित होने का दावा
वहीं एयर कनाडा की ओर से बयान जारी किया गया कि तेज हवाओं के कारण जहाज का संतुलन बिगड़ गया था, लेकिन सफल लैंडिंग हो गई है। सभी 373 पैसेंजर्स सुरक्षित हैं। सभी का मेडिकल चैकअप किया गया है। मौसम अचानक खराब हुआ था, लेकिन इस बारे में पायलट को समय रहते नहीं जान पाया, लेकिन अगर पता चल भी जाता, तब भी लैंडिंग कराई जाती। फिलहाल एक हादसा होने से बच गया है। भविष्य में लैंडिंग वाली जगह के मौसम की सटीक जानकारी पायलट तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
1 hr ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines