Viral Post: वक्त के साथ-साथ महंगाई भी बढ़ती जी रही है। इस समय में जहां एक आम इंसान के लिए किराए पर रहना मुश्किल हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक शख्स ने अपने कमरे का किराया बताकर बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर बिहार के एक व्यक्ति ने खुलासा किया कि उसने पश्चिम बंगाल में केवल 15 रुपये प्रति माह पर अटैच्ड बाथरूम वाला एक कमरा किराए पर लिया है। इसके साथ उसने कमरे की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
15 रुपये महीना किराया
मनीष अमन नाम का ये शख्स बिहार से है, उसकी पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उसने अपने कमरे की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल में सिर्फ 15 रुपये प्रति माह पर अटैच्ड बाथरूम वाला एक कमरा किराए पर लिया है। मनीष अमन ने बताया कि वह कल्याणी में एम्स में एमबीबीएस के लास्ट ईयर का स्टूडेंट था, उसको ये कमरा कॉलेज की तरफ से अलॉट किया गया था। मनीष ने बताया कि 5.5 साल के लिए उनको 5856 रुपये का भुगतान करना है, जिसमें से 1500 रुपये रिफंडेबल हैं।
ये भी पढ़ें: Swiggy Instamart पर मुफ्त में मिले टमाटर, शख्स ने स्क्रीनशॉट शेयर कर जताया गुस्सा
यूजर्स को नहीं हो रहा यकीन
इस पोस्ट पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा इस छोटे से कमरे के लिए 15 हजार रुपये बहुत ज्यादा हैं, इसपर मनीष ने जवाब दिया गया कि 15 हजार नहीं 15 रुपये। इसपर यूजर ने फिर से प्रतिक्रिया देते हुए कहा हे भगवान! महंगाई ऐसी है कि मैंने पोस्ट को चार बार पढ़ा और हर बार मैंने इसे 15000 रुपये ही पढ़ा। इसपर एक ने लिखा एक ने बताया कि मुंबई में 15 रुपये में केवल स्ट्रीट फूड मिलता है, जबकि दूसरे ने मजाक में सुझाव दिया कि वह इसे 15000 रुपये में किराए पर दे सकता है।
ये भी पढ़ें: ‘अभी जा रहा हूं, जल्द वापस आऊंगा…’, कर्मचारी ने जॉब से रिजाइन करते हुए लिखी ऐसी बात, वायरल हो गया लेटर
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
53 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines