हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एम्स के डाक्टरों ने बार बाला के साथ लगाए 'ठुमके', सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

AIIMS Gorakhpur Doctor Viral Video: वीडियो में बड़ी संख्या में युवक हैं जो नाचते हुए डांसर से अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

अजीत सिंह, गोरखपुर 

AIIMS Gorakhpur Doctor Dance: भारत में डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया गया है। लेकिन आए दिन अस्पतालों से मरीज व डॉक्टरों के बीच मारपीट, डॉक्टरों द्वारा मरीज के साथ बदसलूकी करने की खबरें आती हैं। अब एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जिसमें कथित रूप से डॉक्टर बार बाला के साथ अश्लील डांस कर रहे हैं।

 

पैसे लूटा रहे डॉक्टर 

ये वीडियो गोरखपुर स्थित एम्स के इंटर्न डाक्टरों का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल चंद मिनट के इस वीडियो में कुछ युवकों के बीच में एक डांसर है, उसने हाथ में नोट हैं। उसके आसपास डांस कर रहे कथित डॉक्टर पर उस पर पैसे लूटा रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: घर की नौकरानी को कपल ने गिफ्ट किया iPhone, देखते ही आंखों में आ गए आंसू, देखें वीडियो

वीडियो में शराब और सिगरेट पीते नजर आए डॉक्टर

वीडियो में अश्लीलता है, इस कारण से हम उसे इस खबर के साथ आपको नहीं दिखा रहे हैं। वीडियो में युवक हाथ में शराब और सिगरेट लेकर मदहोश होकर नाचते दिखाई पड़ रहे हैं। यहां बता दें कि News24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

डॉक्टर की बर्थ डे पार्टी थी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वीडियो में दिख रहे सभी इंटर्न डॉक्टर हैं, ये वीडियो एक फॉर्म हाउस का है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पुराने इस वीडियो में सभी डॉक्टर अपने साथी डॉक्टर की बर्थडे पार्टी में गए थे। जहां उनके लिए बार बालाओं, शराब और अन्य व्यवस्था की गई थी। इस पूरे मामले में एम्स प्रशासन ने जानकारी न होने की बात कही है।

एम्स प्रशासन को नहीं है कोई खबर

वीडियो में करीब 200 लोग हैं, जो नाचते हुए डांसर से अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। इस पूरे मामले में गोरखपुर एम्स के पीआरओ डाक्टर आरुप मोहंती ने फोन पर कहा कि उन्हें वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है, उनका कहना था कि इस बारे में कोई शिकायत भी नहीं मिली है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: परिवार के चार लोगों की जिंदगी ले गया मोबाइल फोन, चार्जिंग के वक्त हुआ धमाका और सब कुछ खत्म

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola