AI का कमाल देखिए, PM मोदी से लेकर Rihana तक से गवा दिया ‘चन्ना मेरेया’; आपने सुना क्या गाना?

AI Technique Song Video Viral: क्या आपने कभी प्रधानमंत्री मोदी और अरविंद केजरीवाल, धोनी को गाना गाते हुए सुना है, नहीं सुना तो यह ट्रेंडिंग वीडियो सुनिए, यकीन नहीं कर पाएंगे।

AI Technique Video Viral

AI Technique Video Viral

AI Technique Trending Video Viral: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का एक कारनामा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो, PM मोदी का गरबा खेलने वाला वीडियो देखकर देख ही चुके हैं। अब इस टेक्निक का एक और कारनामा सामने आया है। इस वीडियो में AI टेक्निक का इस्तेमाल करके अरिजीत सिंह का गाना ‘चन्ना मेरेया’ कुछ लोगों से गवाया गया है, लेकिन कमाल की बात यह है कि गाना किसी और से नहीं, बल्कि, प्रधानमंत्री मोदी से लेकर अरविंद केजरीवाल और जुबिन नौटियाल से लेकर हॉलीवुड सिंगर रिहाना तक से गवाया गया है। इन सभी की आवाज में गाने को रिकॉर्ड करके कोलाब (Collab)को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसे काफी लोग पसंद भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DJ MRA (@djmrasingh)

विज्ञापन

बॉलीवुड और हॉलीवुड के सिंगर्स की आवाज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक प्रोफेशनल DJ आर्टिस्ट ने यह कोलाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके बनाया है। इसमें ‘चन्ना मेरेया’ गाने को गाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, सिंगर राहत फतेह अली खान, दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल, जुबिन नौटियाल, आतिफ असलम, रिहाना, स्विफ्ट टेलर और बी प्राक समेत कई बॉलीवुड और हॉलीवुड सिंगरों को देखा जा सकता है। दरअसल, आवाज उनकी है, लेकिन उसे वे खुद नहीं गा रहे। AI टेक्निक का इस्तेमाल करके गाने में उनकी आवाज ली गई है। गाना सुनकर कोई भी जान नहीं पाएगा कि नेताओं, सिंगरों और क्रिकेटर्स की आवाज नकली है, बल्कि बिल्कुल असली और उनकी खुद की आवाज लगेगी, क्योंकि AI की मदद से किसी की भी आवाज को कॉपी करना आसान है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DJ MRA (@djmrasingh)

विज्ञापन

वीडियो सॉन्ग सुन यूजर्स ने लिए खूब मजे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस शानदार कोलाब को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर djmrasingh नामक ID से शेयर किया गया है, जिसे अब तक करीब 3 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि डेढ़ मिलियन यानी 12 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस कोलाब को देखने और सुनने के बाद यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि अदनान सामी और आतिफ असलम की आवाज ने तो दिल ही छू लिया। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि मोदी जी को म्यूजिक इंडस्ट्री में न लाओ। वहीं एक यूजर ने कहा कि चलो इसी बहाने रिहाना और टेलर की आवाज हिन्दी गाने में सुनने को मिली।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

N24 Whatsapp Group

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ