AI Robot Working Farming Field Viral Video: अक्सर ही देखा जाता है कि लोग आने वाले भविष्य को लेकर कयास लगाते हैं, ज्यादातर लोगों का यह मानना है कि हमारा भविष्य पूरी तरह से AI रोबोट के साथ जुड़ा हुआ है। कई रिपोर्ट्स की मानें तो AI की वजह कई सारी जॉब्स पर खतरा मंडरा रहा है। खैर, यह कथन कितना सही है, यह तो आने वाला समय बताएगा। फिलहाल, इस समय सोशल मीडिया पर AI रोबोट से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक रोबोट खेत में काम करता दिखाई दे रहा है।
खेत में काम कर रहा रोबोट
इस वायरल वीडियो में एक रोबोट खेत में काम किसानों की तरह काम करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप इस रोबोट को कटाई का काम करते देख सकते हैं। यह रोबोट हाथों में दरात लेकर सूखी फसलों को काट करके साइड में रख रहा है। रोबोट कटाई का यह सारा काम एक ऑर्गेनाइज्ड सिस्टम की तरह कर रहा है। एक बार जब आप इस वीडियो को देखेंगे, तो आप अपने आने वाले भविष्य में चले जाएंगे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक 13 मिलियन (1.3 करोड़) बार देखा जा चुका है। वहीं वीडियो को 33 हजार लाइक मिल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Video: लड़के ने गाया ऐसा रैप, सुनकर लोग बोले- ‘असली रैपर’ बादशाह इसे काम दें
कमेंट में लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को Figen नाम के एक X हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने बताया कि ‘यह हमारा आने वाला भविष्य है, लेकिन ध्यान रहे यह वीडियो फेक है’। इस वीडियो पर कबीर 3 हजार लोगों ने कमेंट किया है। कमेंट में ज्यादातर लोगों ने लिखा कि ‘बेशक एआई रोबोट हमारा आने वाला भविष्य है’। वहीं कुछ लोगों ने इसे काफी डरावना बताया है। खैर आप भविष्य में AI रोबोट की मौजूदगी को लेकर क्या सोचते हैं कमेंट में बताएं।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines