AI Death Clock News: मौत तो एक न एक दिन हर किसी की होनी है, लेकिन कैसा रहेगा अगर आपको पता चल जाए कि आपकी मौत कब होगी? मौत की दिन, तारीख और टाइमिंग जानने के लिए कई लोग बेताब रहते हैं। यह बेसब्री कोई नई बात नहीं है। सदियों से लोग मौत के बारे में पता लगाने के लिए ऑस्ट्रोलॉजर के पास जाते रहे हैं। मगर अब AI ने इस काम को और भी ज्यादा आसान कर दिया है। जी हां, AI पर आधारित डेथ क्लॉक लोगों के मौत की भविष्यवाणी कर रही है।
125,000 बार की गई डाउनलोड
AI पर आधारित एक ऐप पर डेथ क्लॉक मौजूद है। हालांकि सिर्फ पेड यूजर्स ही इसका फायदा उठा सकते हैं। शनिवार को सामने आई ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जुलाई में इस डेथ क्लॉक को लॉन्च किया गया था। तब से इसे 125,000 बार डाउनलोड किया जा चुका है। ब्रेंट फ्रैनसन नामक शख्स ने यह डेथ क्लॉक बनाई है।
यह भी पढ़ें- TRAI New OTP Rule: 11 दिसंबर से बदल जाएगा मैसेजिंग का नियम; Jio, Airtel, Vi और BSNL यूजर्स फटाफट जान लें
डेथ क्लॉक का डेटा
अब आपके मन में पहला सवाल यही आएगा कि आखिर डेथ क्लॉक किस आधार पर मौत से जुड़ी जानकारी साझा करती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार AI में 53 मिलियन लोगों के 1,200 से ज्यादा लाइफ एक्सपेक्टेंसी डेटा को सेव किया गया है। इन्हीं आंकड़ों को खंगाल कर डेथ क्लॉक लोगों की मौत की दिन और तारीख बताती है।
कैसे काम करती है डेथ क्लॉक?
ब्लूमबर्ग से बातचीत के दौरान डेथ क्लॉक बनाने वाले डेवलपर फ्रैनसन ने कहा कि डेथ क्लॉक लोगों से उनकी डाइट, एक्सरसाइज, स्ट्रेस लेवल और स्लीप आवर यानी कितने घंटे सोने जैसे सवाल पूछती है। इन्हीं जानकारियों के आधार पर डेथ क्लॉक लोगों को बताती है कि वो कब तक जिंदा रहेंगे।
डेथ क्लॉक की फीस
डेथ क्लॉक को हेल्थ और फिटनेस की कैटेगरी में सबसे ऊपर रखा गया है। इसके साथ ही डेथ क्लॉक तकनीकी रूप से भी काफी आगे है। बता दें कि डेथ क्लॉक का इस्तेमाल करने के लिए यह ऐप 40 डॉलर सालाना के हिसाब से चार्ज करता है। 40 डॉलर यानी 3,400 रुपए देकर आप अपनी मौत की भविष्यवाणी सुन सकते हैं।
डेथ क्लॉक बताए मौत को टालने का उपाय
फ्रैनसन का कहना है कि आप कब मरने वाले हैं? इससे ज्यादा जरूरी शायद ही आपके लिए कोई और तारीख हो सकती है। डेथ क्लॉक न सिर्फ आपकी लाइफस्टाइल पूछकर मृत्यु की तारीख और समय बताती है बल्कि यह लाइफस्टाइल में बदलाव का सुझाव देती है, जिसकी मदद से आप मौत को कुछ समय के लिए टाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कभी सोचा है…मौत के बाद आधार कार्ड, पैन और पासपोर्ट का क्या होता है?
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
4 hrs agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
21 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 day agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 day agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
3 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines