Woman made law for the house:मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के बिना अब लोग दिनचर्या की कल्पना भी नहीं करना चाहते। सुबह उठने से लेकर फिर सुबह उठने तक मोबाइल फोन हमेशा पास में ही रहता है। कुछ परिवारों में मोबाइल फोन ने इतना सन्नाटा ला दिया है कि लोग अकेला महसूस करने लगे हैं। घर के सदस्यों के फोन से जब एक महिला परेशान हुई तो उसने ‘कानून‘ बना दिया और एग्रीमेंट भी साइन करवा लिया।
महिला का नाम मंजू गुप्ता है और यह ‘कानून’ गुप्ता फैमिली के लिया बनाया गया है। इनका एग्रीमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला ने लिखा है कि मैं अपने परिवार के सदस्यों के लिए कुछ नियम बना रही हूं क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे परिवारवाले मुझे ज्यादा अपने मोबाइल के करीब हो गए हैं।
पहला नियम : सुबह उठते ही लोग मोबाइल के नहीं बल्कि सूर्य देवता के दर्शन करेंगे। दूसरा : खाना सबको एक साथ सिर्फ डाइनिंग टेबल पर ही खाना होगा, फोन वहां से 20 कदम दूर रहेगा। तीसरा : बाथरूम जाते वक्त अपना फोन बाहर ही रखेंगे, ताकि रील्स की जगह अपने काम (पॉटी) पर ध्यान दे सकें। महिला ने बताया कि ये कोई गुस्से में लिया गया कदम नहीं है।
एग्रीमेंट में आगे लिखा गया है कि मेरे बच्चों ने मुझे नेटफ्लिक्स पर ‘खो गए हम कहां’ दिखाई तो मुझे एहसास हुआ कि मेरे बच्चे लाइक्स के चक्कर में पागल हो गए हैं। इतना ही नहीं, इस ‘कानून’ में सजा का भी प्रावधान है। महिला ने आगे लिखा है कि अगर कोई नियम को तोड़ता है तो वह एक महीने तक बाहर से खाना नहीं मंगवा सकेगा।
यह भी पढ़ें : ना बैंड, ना बाजा फिर भी जमकर थिरके बाराती, वायरल हो रहा ‘साइलेंट’ शादी का वीडियो
सोशल मीडिया पर यह चिट्ठी वायरल हो रही है और लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि मंजू आंटी अब अपने घर का बिग बॉस बनना चाहती हैं। एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि मंजू आंटी का बेटा तो ये सोच के परेशान होगा कि सुबह उठकर गर्लफ्रेंड को “गुड मॉर्निंग बेबी” नहीं बोला तो वो पूरा दिन कलेश करेगी। एक ने लिखा कि वाकई मोबाइल पारिवारिक जीवन को खत्म कर दे रहा है। एक ने लिखा कि यह कानून हर घर में बनना चाहिए।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
20 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
23 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines