उत्तर प्रदेश पुलिस किसी ना किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती है। अब एक महिला दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला दरोगा एक बस कंडक्टर को गालियां दे रही है। वहां मौजूद लोगों ने महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन वह पुलिस का धौंस देकर कंडक्टर पर गालियों की बौछार किए जा रही थी।
वीडियो आगरा का है, जहां एक बस कंडक्टर और महिला दरोगा के बीच विवाद हो गया। वीडियो में कंडक्टर मोबाइल फोन पकड़ा हुआ दिखाई दे रहा है जबकि महिला दरोगा उसके पास खड़ी होकर फ़ोन छोड़ने की बात कहती नजर आ रही है। कंडक्टर का कहना है कि ये मेरा वीडियो बना रही है। अन्य यात्रियों ने कंडक्टर से जब फ़ोन वापस देने की बात कही तो महिला दरोगा भी आपे से बाहर हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला दरोगा से जब कंडक्टर ने टिकट के लिए कहा तो उसने स्टाफ का हवाला देते हुए टिकट लेने से इनकार कर दिया। महिला दरोगा ने अपना परिचय पत्र दिखाया। इसके बाद भी कंडक्टर मानने को तैयार नहीं हुआ और टिकट लेने की बात कहने लगा। यही से विवाद की शुरुआत हुई।
महिला दरोगा ने कंडक्टर को गालियां देने लगी, जिसका किसी यात्री ने वीडियो बना लिय। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद आगरा पुलिस के रवैये पर सवाल उठने लगे। इसके बाद आगरा पुलिस ने महिला दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की बात यही है।
महिला दरोगा के वायरल वीडियो पर आगरा पुलिस का कहना है कि महिला उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है एवं विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
21 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
23 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines