मगरमच्छ को मारकर भूख मिटाते हैं अफ्रीका की इस खूंखार जनजाति के लोग, इनकी जीवनशैली कर देगी हैरान

Africa Dangerous Tribe: दुनियाभर में कई ऐसी जनजातियां हैं जिनके लाइफस्टाइल को समझना आज भी लोगों के लिए बड़ा मुश्किल है. अफ्रीका की एक खूंखार जनजाति है जिस जनजाति के लोग मगरमच्छ का शिकार करते हैं. यह लोग मगरमच्छ को मारकर पेट भरते हैं.

Africa Dangerous Tribe

Photo Credit- News24GFX

Africa Dangerous Tribe: अफ्रीका महाद्वीप में कई ऐसी जनजातियां हैं जिनकी वाइल्डलाइफ दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है. अफ्रीका की एक जनजाति दासानेच है जिनकी जीवनशैली आपको हैरान कर देगी. दासानेच समुदाय के लोग हजारों साल पुराने तरीके से अपना जीवन बिता रहे हैं. इस समुदाय के लोग भूख मिटाने के लिए मगरमच्छ का शिकार करते हैं. दासानेच जनजाति के लोगों को खूंखार माना जाता है इसी वजह से कोई इनके इलाके में भी नहीं जाता है.

विज्ञापन

दासानेच समुदाय की जीवनशैली

अफ्रीका महाद्वीप की दासानेच समुदाय के लोगों की जीवनशैली बहुत ही हैरान करने वाली है. दासानेच समुदाय के लोग केन्या के बॉर्डर के पास इथियोपिया की ओमो घाटी में रहते हैं. यह लोग यहां पर करीब 5000 सालों से भी अधिक पुरानी जीवनशैली के साथ अपना जीवन बिता रहे हैं. दासानेच समुदाय के लोग मुख्य रूप से ओमो नदी के डेल्टा तुर्काना के पास रहते हैं.

विज्ञापन

बेहद खूंखार हैं दासानेच समुदाय के लोग

दासानेच समुदाय के लोग इतने खतरनाक और खूंखार है कि, इनके इलाके में कोई नहीं जाता है. इन लोगों के लिए ओमो घाटी के सूखे में जिंदा रहना मुश्किल है इसलिए यह मांस के लिए अपने मवेशियों को मार देते हैं. इससे जब इनके भोजन की जरूरत पूरी नहीं होती है तो यह मगरमच्छ का शिकार करते हैं.

विज्ञापन

मगरमच्छ का शिकार

दासानेच समुदाय के लोग मांस की तलाश में तुर्काना झील पहुंचते हैं और यहां मछली और मगरमच्छ का शिकार करते हैं. यह लोग कई बार दरियाई घोड़े का शिकार तक करते हैं. इस जनजाति की और अनोखी परंपरा है कि, शादी के लिए दुल्हन के पिता को भुगतान करना होगा. इस भुगतान के तौर पर मवेशी दिए जाते हैं. इन जनजाति के लोगों को दासानेच जनजाति के साथ ही “डेल्टा के लोग” भी कहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ