Aero India 2025 BJP Leader Tejasvi Surya Viral Video: बीजेपी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो विमान उड़ाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित स्वदेशी रूप से विकसित प्रशिक्षक विमान HTT-40 में उड़ान भरी। तेजस्वी ने उड़ान के दौरान भारत की एयरोस्पेस उन्नति पर गर्व व्यक्त किया। सूर्या ने HTT-40 की क्षमताओं के प्रमाण को भी उजागर किया। उन्होंने विमान की इंपोर्टेंस पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि आज, उन्हें HTT-40 में उड़ान भरने का अवसर मिला, जो अपने HAL द्वारा निर्मित एक स्वदेशी रूप से निर्मित प्रशिक्षक विमान है। यह भारत की वैमानिकी शक्ति का प्रतीक है।
सूर्या ने यूपीए सरकार पर किया कटाक्ष
तेजस्वी सूर्या ने साल 2012 में एक स्विस कंपनी से ट्रेनर जेट को खरीदने को लेकर हुए विवाद का हवाला देते हुए पिछली यूपीए सरकार पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, यह खरीद सवालों से घिरी हुई थी। 2019 में CBI जांच में साबित हुआ कि इसमें बिचौलियों की संलिप्तता थी। जांच के कारण इस स्विस कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: MOTN opinion poll में ऐश्वर्या दूसरे नंबर पर तो पहले पर कौन? जानें ऑडियंस की पसंद
PM मोदी को दिया श्रेय
तेजस्वी सूर्या ने इन बदलावों का सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया और कहा कि उनके नेतृत्व में और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के प्रयासों से ये संभव हुआ है। उन्होंने कहा 2014 के बाद, प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन और मनोहर पर्रिकर के मार्गदर्शन से, एचएएल को स्वदेशी ट्रेनर जेट कार्यक्रम को फिर से शुरू करने के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता और प्रोत्साहन मिला।
एचटीटी-40 के बारे में की बात
बीजेपी सासंद तेजस्वी सूर्या ने वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए एचटीटी-40 की क्षमता के बारे में भी बात की। सूर्या ने कहा, एचटीटी-40 न केवल भारत की आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, बल्कि इसमें कम लागत वाले लड़ाकू विमान में परिवर्तित होने की भी क्षमता है। वैश्विक दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के देश पहले से ही अपनी रक्षा जरूरतों के लिए एचएएल द्वारा निर्मित विमान खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi में चुनाव हारे AAP नेताओं की कितनी बदली जिंदगी? Youtube पर मिलेगा जवाब
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines