नई दिल्ली: टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसको आमतौर पर हर डिश या सब्जी में मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि टमाटर कई जरूरी विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होता है जोकि आपको कई सेहत लाभ प्रदान करता है। लेकिन क्या कभी आपने कच्चे टमाटर से बनी किसी डिश का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कच्चे टमाटर का अचार बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये अचार स्वाद में चटपटा और खट्टा-मीठा होता है। अगर आपको लंच में सब्जी खाने का मन नहीं है तो इसको आप गर्मागर्म रोटी या पराठे के साथ खूब स्वाद लेकर खा सकते हैं। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉंग होती है जिससे आप मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं, तो चलिए जानते हैं कच्चे टमाटर का अचार बनाने की रेसिपी-
कच्चे टमाटर का अचार बनाने की सामग्री-
-कच्चे टमाटर 200 ग्राम
-राई 1 छोटा चम्मच
-सरसों का तेल 2 बड़े चम्मच
-करी पत्ता
-लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
-नमक स्वादानुसार
-साबुत लाल मिर्च
-काली मिर्च
-हल्दी 1/2 चम्मच
-काली मिर्च 1/2 चम्मच
-चना दाल 1 बड़ा चम्मच
-नारियल 1/2 कप
-लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
-थोड़ी चीनी
-नींबू का रस (वैकल्पिक)
कच्चे टमाटर का अचार बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले 200 ग्राम हरे टमाटर को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
फिर आप एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें 1 छोटा चम्मच राई, 1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डालकर भून लें।
फिर आप इसमें 1 बड़ा चम्मच चना दाल और 1/2 कप नारियल डालकर मिलाएं।
इसके साथ ही आप इसमें 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी और 1/2 चम्मच काली मिर्च डालें और मिलाकर भून लें।
फिर आप इसमें कटे हरे टमाटर और स्वादानुसार नमक डालकर थोड़ी देर तक पकाएं।
इसके बाद आप इसमें थोड़ी चीनी और नींबू का रस (वैकल्पिक) डालकर टमाटर के गलने तक पकाएं।
अब आपका खट्टा-मीठा कच्चे टमाटर का अचार बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको गर्मागर्म रोटी, परांठे या चावल के साथ सर्व करें।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines