Adhara Perez: कहते हैं ना सपनों की कोई उम्र नहीं होती। अगर आपको सफलता हासिल करनी है तो कड़ी मेहनत और लगन के साथ सपना पूरा करने का जुनून होना जरूरी है। ऐसा करने वाले कुछ लोग एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी होते हैं, जिनका टैलेंट उनको सबसे अलग बनाता है और ये दूसरों के भी प्रेरित करते हैं। ऐसी ही एक 11 साल की बच्ची है, जो अपने आईक्यू और टैलेंट से बहुत से लोगों को प्रभावित कर रही है। हम मैक्सिकन सिटी की अधारा पेरेज सांचेज की बात कर रहे हैं ,जिसका आईक्यू अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी ज्यादा है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
आइंस्टीन से ज्यादा आईक्यू
अधारा का आईक्यू 162 है, जो महान साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी अधिक है। अधारा ने बहुत ही कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल की है। अधारा के पास मेक्सिको के टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग और CNCI यूनिवर्सिटी से सिस्टम इंजीनियरिंग की डिग्री है। वह मैक्सिकन स्पेस एजेंसी में अपने स्किल का उपयोग करती है, यंग माइंड्स को अंतरिक्ष और गणित के बारे में सिखाती है।
नासा में काम करने का है सपना
अधारा का आखिरी सपना है कि वह नासा के साथ काम करें। मगर ये सफर कभी भी अधारा के लिए आसान नहीं था। केवल 3 साल की उम्र में ऑटिज्म हो गया, जो एक कंडीशन है। त्लाहुआक में बहुत कम आय वाले इलाके में पली-बढ़ी अधारा को इसके कारण संघर्षों करना पड़ा। ऑटिज्म से पीड़ित होने का मतलब है कि उसकी न्यूरोलॉजिकल कंडीशन उसके कम्युनिकेशन और उसके सोशल स्किल को प्रभावित करती है। मगर आधारा ने कभी हार नहीं मानी और खुद को अपने उज्जवल भविष्य के लिए तैयार करने में जुट गईं।
उसकी क्षमता को पहचानते हुए, उनकी मां नायली ने उसे काउंसलिंग में और बाद में सेंटर फॉर अटेंशन टू टैलेंट (CEDAT) में दाखिला दिलाया, जो इस तरह के बच्चों के लिए एक खास स्कूल है। अधारा ने केवल पांच साल की उम्र में प्राइमरी स्कूल पूरा कर लिया और एक साल के अंदर ही मिडिल और हाई स्कूल में भी पास हो गईं। इसके बाद इन्होंने केवल 11 साल की उम्र में दो डिग्री हासिल कर ली।
आज, अधारा की असाधारण IQ आधिकारिक तौर पर रजिस्टर्ड है और लाखों लोग उसकी दृढ़ता और प्रतिभा से प्रेरित हो रहे हैं। अधारा ने साबित कर दिया कि अगर इंसान चाह ले तो वह किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है।
यह भी पढ़ें – World’s Unluckiest Travellers: फूटी किस्मत ने बनाया मालामाल; मिला 8 लाख से ज्यादा का इनाम
संबंधित खबरें
21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
14 mins agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines