---विज्ञापन---

Chicken Dosa Recipe: हाउस पार्टी के दौरान मैंन्यू में शामिल करें लाजवाब चिकन डोसा, जानें झटपट रेसिपी

नई दिल्ली: अगर आप एक नॉनवेज लवर हैं तो आज तक आपने चिकन से बनी कई तरह की डिशेज जैसे- चिकन टिक्का, चिकन करी, चिकन बिरयानी या चिकन मसाला आदि का आनंद तो खूब उठाया ही होगा। लेकिन क्या कभी आपने चिकन डोसे का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए चिकन […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: अगर आप एक नॉनवेज लवर हैं तो आज तक आपने चिकन से बनी कई तरह की डिशेज जैसे- चिकन टिक्का, चिकन करी, चिकन बिरयानी या चिकन मसाला आदि का आनंद तो खूब उठाया ही होगा। लेकिन क्या कभी आपने चिकन डोसे का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए चिकन डोसा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। वैसे तो चिकन डोसे को भी आम डोसे की तरह ही बनाकर तैयार किया जाता है। लेकिन इसमें चिकन स्टफिंग की जाती है। ये स्वाद में खूब लाजवाब लगता है। इसको आप कुछ ही मिटों में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं चिकन डोसा बनाने की रेसिपी-

चिकन डोसा बनाने की सामग्री-
-चिकन 400 ग्राम कीमा बनाया हुआ
-प्याज 2 मध्यम
-लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
-काली मिर्च 1/2 छोटा चम्मच
-जीरा 1 छोटा चम्मच
-अदरक का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
-वनस्पति तेल 2 बड़े चम्मच
-डोसा बैटर आवश्यकता अनुसार
-करी पत्ते 2 डंठल
-टमाटर प्यूरी 1/2 कप
-हल्दी 1/2 छोटा चम्मच
-गरम मसाला पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
-लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
-धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच
-नमक आवश्यकता अनुसार
-पानी 3/4 कप

---विज्ञापन---

चिकन डोसा बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले प्रेशर कुकर में तेल डालकर गरम करें।
फिर आप इसमें जीरा, करी पत्ता, अदरक का पेस्ट और लहसुन का पेस्ट डालकर करीब एक मिनट तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें कटा हुआ प्याज डालकर करीब दो मिनट तक भूनें।
फिर आप इसमें टमाटर प्यूरी, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल दें।
इसके बाद आप इस मसाले को कम से कम 3-4 मिनट तक पक लें।
फिर आप कुकर में कीमा किया हुआ चिकन डालें और अच्छी तरह मिला लें।
इसके बाद आप इसमें करीब 3/4 कप पानी डालें और मिला दें।
फिर आप इसको ढक्कन बंद करके करीब 8-10 मिनट तक पानी सूखने तक पका लें।
इसके बाद आप इसमें कटी हुई धनिया पत्ती डाल दें।
फिर आप डोसे के बैटर को तवे पर फैलाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें।
इसके बाद आप डोसे में 2-3 टेबल स्पून तैयार मसाले की स्टफिंग कर दें।
अब आपका स्वाद से भरपूर चिकन डोसा बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको पसंदीदा चटनी और सांबर के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

First published on: Aug 10, 2022 01:57 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola