Janmashtami 2022 Malai Ghevar Recipe: कृष्ण जन्माष्टमी पर मुंह में मिठास घोलें स्वाद से भरपूर मलाई घेवर के साथ, जानें रेसिपी
Edited By Pooja Attri

Edited By Pooja Attri

नई दिल्ली: जल्द ही जन्माष्टमी का त्योहार आने वाला है। इस साल जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) 18 अगस्त को पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं और इनको दूध और मक्खन चीजों का भोग लगाते हैं। ऐसे में अगर आप इस जन्माष्टमी मीठे में कुछ डिफरेंट बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए मलाई घेवर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। घेवर एक ऐसी मिठाई है जिसका स्वाद लगभग हर किसी को बेहद पसंद आता है। ये स्वाद में बहुत गजब लगता है। इसलिए जब भी उनको घेवर खाने का मन करता है तो वो इसको बाजार से खरीदकर खा लेते हैं क्योंकि लोगों को घर पर घेवर बनाना बहुत कठिन लगता है। ऐसे में आप इस आसान रेसिपी की मदद से बिना किसी समस्या के घर पर कुछ ही समय में घेवर बनाकर तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मलाई घेवर बनाने की रेसिपी-
मलाई घेवर बनाने की सामग्री-
-2 कप मैदा
-1/4 कप दूध
-4 कप पानी
-1 कप देसी घी
-10 से 15 धागे केसर
-10 कटे हुए पिस्ता
चाशनी के लिए-
-चीनी 1/2 कप
-पानी 1 कप
-इलायची पाउडर 1/4 चम्मच
मलाई घेवर बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बाउल में घी, दूध और मैदा डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में घी डालकर गरम करें।
फिर आप इसमें तैयार पेस्ट डालें और इसमें छोटे-छोटे बबल्स पड़ने दें।
इसके बाद आप इस प्रक्रिया को आप कम से कम 3 से 4 बार दोहराएं।
फिर आप एक चाकू या चम्मच की सहायता से घेवर के बीच में होल कर लें।
इसके बाद आप इसमें करीब 10 से 12 बार इसी तरह मिक्चर डालें और छेद करते रहें।
फिर जब घेबर ब्राउन कलर का दिखने लगे तो आप इसको एक प्लेट में टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
इसके बाद आप 1 तार वाली चाशनी में इसको करीब 10 सेकंड तक भिगोकर रख दें।
अब आपका स्वादिष्ट मलाई घेवर बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको मलाई और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: