नई दिल्ली: अमरूद एक मौसमी फल है जोकि मानसून में पाया जाता है। इसके सेवन से आपको पेट और दिल से जुड़ी सभी समस्याओं से बचाव मिलता है। अमरूद फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी जैसे कई हेल्दी गुणों का भंडार होता है। अमरूद को आमतौर पर लोग सलाद या जूस के तौर पर सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने अमरूद की चटनी का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके अमरूद की चटनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये चटनी स्वाद में बहुत चटपटी और खट्टी-मीठी होती है। इसको अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपका ब्लड प्रेशर का स्तर कंट्रोल में बना रहता है, तो चलिए जानते हैं अमरूद की चटनी बनाने की रेसिपी-
अमरूद की चटनी बनाने की सामग्री-
-2 अमरूद
-2 कटी हुई हरी मिर्च
-1 चम्मच मूंगफली
-स्वादानुसार नमक
-2 लहसुन कली
-1/3 चम्मच नींबू का रस
-1 चम्मच करी पत्ता
अमरूद की चटनी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले अमरूद को धोकर साफ कर लें।
फिर आप इसको करीब तीन से चार भागों में काटकर रख लें।
इसके बाद आप एक पैन में 2 कप पानी और अमरूद डालें।
फिर आप अमरूद को थोड़ी देर उबालकर गैस बंद कर दें।
इसके बाद आप उबले अमरूद को ठंडा होने दें।
फिर आप इसको अच्छी तरह से मैश कर लें और मिक्चर जार में डाल दें।
इसके साथ ही आप इसमें बारी की सारी सामग्री डालें और पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
फिर आप इस मिक्चर को आप एक बाउल में निकाल लें।
इसके बाद आप इसमें स्वादानुसार नमक और नींबू के रस को डालकर अच्छे से मिला लें।
अब आपकी चटपटी अमरूद की चटनी बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको करी पत्ते से गार्निश करके खाने के साथ सर्व करें।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines