90 साल की उम्र में पूर्व कांग्रेसी सांसद ने राम मंदिर में किया भरतनाट्यम, जमकर हो रही तारीफ

Ram Mandir Ram Darbar : 90 साल की उम्र में वैजयंती माला ने राम मंदिर के राग सेवा में हिस्सा लिया, भरतनाट्यम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस के टिकट पर सांसद रह चुकीं वैजयंती माला की सोशल मीडिया पर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

vaijayanti mala

मशहूर अभिनेत्री वैजयंती माला

विज्ञापन

Ram Mandir Ram Darbar: अयोध्या में हुए राममंदिर निर्माण के बाद तमाम कलाकार ‘रागसेवा’ में शामिल हो रहे हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई और इसके चार दिन बाद 26 जनवरी से ही रामलला की राग सेवा शुरू हुई। 48 दिनों तक रामलला का दरबार में राग सेवा चलेगी। पूर्व कांग्रेस सांसद और जानी मानी अभिनेत्री ने भी राग सेवा में भाग लिया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री वैजयंती माला के डांस का वीडियो वायरल

90 साल की अभिनेत्री वैजयंती माला ने रामलला के मंदिर में राग सेवा अर्पित की। मंदिर में उन्होंने भरतनाट्यम डांस किया। उम्र के इस पड़ाव में डांस करते देख लोग हैरत में हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं।

Advertisment

मालिनी अवस्थी ने शेयर किया वीडियो

मशहूर गायिक मालिनी अवस्थी ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि हमारे यहां कला भक्ति का सर्वोच्च पद माना गया है, वैजयंती माला जी को देखकर यह बात बारबार सच साबित दिखती है। रामलला की रागसेवा में अयोध्या पधारीं वैजयंती माला जी को 90 वर्ष की आयु में नृत्य करते देख यही लगा, यही है भारतीय कला का आध्यात्मिक आंनद, मोक्ष की साधना, इस साधना की जय हो, इस आंनद की जय हो।


राम मंदिर के आधिकारिक X हैंडल से भी वैजयंती माला के कई फोटो शेयर किये गए हैं। वहीं तमाम लोग सोशल मीडिया पर उनके नृत्य का वीडियो शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वो कौन नेता थे, जिनको लगता था कि भारत में राम काल्पनिक थे। ये कांग्रेस की सांसद रही हैं। अयोध्या में प्रभु राम को भरतनाट्यम समर्पित कर रही हैं। आयु पता है? 90 साल। नाम है वैजयंती माला। एक ने लिखा कि लगता ही नहीं है कि इनकी उम्र इतनी अधिक है, हालांकि जबसे राम मंदिर निर्माण पूरा हुआ है, तबसे अच्छे अच्छे लोगों की भावना बदल गई है।

विज्ञापन

वैजयंती माला देश की जानी मानी अभिनेत्री, डांसर और डांस टीचर हैं। जिस ख्याति और लोकप्रियता के लिए आज अभिनेता अभिनेत्रियां परेशान रहती हैं, उसे सालों पहले पीछे छोड़ चुकी हैं। 1984 में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर दक्षिण मद्रास (चेन्नई) लोकसभा सीट से उन्होंने चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ