हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पोर्न स्टार के साथ Ad में दिखे रणवीर सिंह, लोग बोले- जॉनी भाई को भी बिगाड़ दिया

Actor Ranveer Singh Ad With Johnny Sins : एक्टर रणवीर कपूर और जॉनी सिन्स ने एक साथ एक Ad शूट किया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Actor Ranveer Singh Ad With Johnny Sins : अभिनेता रणवीर सिंह ने एक Ad वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक पोर्न स्टार के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस Ad को एक सीरियल की तरह बनाया गया है, जिसमें मशहूर पोर्न एक्टर जॉनी सिन्स भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो का वीडियो वायरल हो रहा है।

Ad को सेक्स से जुड़ी समस्याओं के लिए बनी दवाई के खातिर बनाया गया है, इसे किसी सीरियल में दिखाई देने वाले ड्रमैटिक सीन के तरह शूट किया गया है। खुद अभिनेता रणवीर सिंह ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसपर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

Ad में जॉनी सिन्स को देखकर एक तरफ लोग हैरानी जता रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जॉनी भाई यहां से भाग जाओ, वरना आपको ये लोग बिगाड़ देंगे। एक ने लिखा कि अरे मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है, रणवीर सिंह इसके साथ Ad कर रहे हैं।

विज्ञापन

आ रहे ऐसे कमेंट्स

एक ने लिखा कि इसको ऑस्कर दिलाओ यार, इतनी गजब की एक्टिंग और स्क्रिप्टिंग हुई है। एक ने लिखा कि किसी ने इस दबे हुए टॉपिक पर बात करने की हिम्मत दिखाई है, मैं इसकी सराहना करता हूं। एक अन्य ने लिखा कि रणवीर भाई, आप ये किस लाइन में आ गए। एक ने लिखा कि इस Ad को देखकर मुझे 15 मिनट तक हंसी आती रही।

एक ने लिखा कि क्या क्रिएटिव ad बनाया है भाई। एक अन्य ने लिखा कि आजकल लोग Ad बनाने के लिए क्या क्या कर रहे हैं, एक दवाई बेचने के लिए जॉनी भाई को ले आये वो भी रणवीर सिंह के साथ ! वाह भाई वाह!

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘नहीं संभल रही लोकप्रियता’, एल्विश यादव के वायरल वीडियो पर भड़के लोग

बता दें कि वीडियो को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसपर लोग तरह तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola