हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

देश को 35 साल पहले आजाद करा देते, वो आतंकी नहीं थे, वीर सावरकर को माफीवीर कहने पर भड़के हुड्डा

Randeep Hooda on Veer Savarkar : अभिनेता रणदीप हुड्डा का कहना है कि वीर सावरकर को डरपोक कहने वाले लोग खुद ही डरपोक हैं। अगर वीर सावरकर की चली होती तो देश 35 साल पहले ही आजाद हो गया होता। वहीं सावरकर को माफीवीर कहने पर अभिनेता ने नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने वीर सावरकर को लेकर साझा किए विचार

Randeep Hooda on Veer Savarkar: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने वीर सावरकर को लेकर अपने विचार साझा किए। जब उनसे पूछा गया कि सावरकर को माफीवीर कहने वालों को क्या कहना चाहेंगे? इसके जवाब में रणदीप हुड्डा ने ऐसा जवाब दिया, जो खूब वायरल हो रहा है।

वीर सावरकर को लेकर क्या बोले रणदीप हुड्डा?

News24 टीवी को दिए इंटरव्यू में अभिनेता रणदीप हुड्डा से रैपिड फायर सवाल पूछे गए, जिसका उन्होंने एक शब्द में या छोटा जवाब दिया। रणदीप हुड्डा से पहला सवाल पूछा गया कि क्या वीर सावरकर के साथ आज अन्याय हो रहा है? इस पर उन्होंने कहा कि हां। जब रणदीप से पूछा गया कि सावरकर को गद्दार कहना ठीक है? इस पर उन्होंने कहा कि बिलकुल गलत है।

किस सवाल पर क्या बोले रणदीप हुड्डा ?

सवाल: क्या सावरकर को आतंकी कहना सही है?
रणदीप हुड्डा का जवाब : अंग्रेजों के खिलाफ वो आतंकी थे।

विज्ञापन

सवाल: सावरकर को डरपोक कहना सही है?
रणदीप हुड्डा का जवाब : बिलकुल गलत है।

सवाल: सावरकर को माफीवीर कहना सही है?
रणदीप हुड्डा का जवाब : बिलकुल बकवास है।

विज्ञापन

सवाल: जो लोग सावरकर को माफीवीर कहते हैं, उन्हें क्या कहेंगे?
रणदीप हुड्डा का जवाब : थप्पड़

सवाल: सावरकर की चलती तो देश 35 साल पहले आजाद हो गया होता?
रणदीप हुड्डा का जवाब : बिलकुल

विज्ञापन

सवाल : क्या गांधी जी की वजह से आजादी देर से मिली?
रणदीप हुड्डा का जवाब : बिलकुल


एक सवाल के जवाब में रणदीप हुड्डा ने कहा कि वीर सावरकर से अंग्रेज सबसे ज्यादा डरते थे। सावरकर को डरपोक कहने वाले लोग और पार्टियां खुद डरपोक हैं। सावरकर की सच्चाई को पहले अंग्रेजो ने दबाया फिर कांग्रेस ने।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ये नागिन डराती नहीं, हंसाती है, वायरल हो रहे वीडियो में देखें इसका सबूत

राम मंदिर के सवाल पर रणदीप हुड्डा ने कहा कि मंदिर बनने में देरी हुई है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में विपक्षी दलों को भी जाना चाहिए था। जब हुड्डा से पूछा गया कि सबसे बेस्ट फिल्म कौन सी है तो उन्होंने कहा कि स्वतंत्र वीर सावरकर !

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola