Acharya Dhirendra Shastri Brother Viral Video : आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री की लोग पूजा कर रहे हैं, उनका आशीर्वाद पाने के लिए घंटों तक लाइन में खड़े रहते हैं, महीनों का इंतजार करते हैं लेकिन उनका भाई लगातार ऐसी गतिविधियों में लिप्त रहा है कि अब वह खुद दुखी हो गए हैं। धीरेन्द्र शास्त्री ने साफ कह दिया है कि वह मेरा भाई जरूर है लेकिन देश में कानून भी है।
शालिगराम का एक और वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिगराम गर्ग का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसने घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के सामने एक कार खड़ी है और कई लोग उग्र होकर वहां घूमते दिखाई दे रहे हैं।
भाई की हरकत पर क्या बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?
आरोप सीधे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिगराम गर्ग पर लगा तो धीरेन्द्र शास्त्री ने इस पर जवाब दिया है। धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि एक पिता के कई पुत्र होते हैं और सभी के गुण अलग-अलग होते हैं। हम अपने भाई के व्यवहार से बेहद दुखी हैं। हम बस यही कहेंगे कि कानून के तहत कठोरता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए।
धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि हम भाई के साथ नहीं हैं , हम कानून के साथ हैं। हम अपनी यात्रा पर हैं, जिसमें लक्ष्य दूर है और संघर्ष बहुत ज्यादा है। अगर हम ऐसे मामलों में फंसे रहेंगे तो हम अपना कार्य नहीं कर पाएंगे। लोगों को अपने अपने कर्मों का फल भोगना पड़ता है। गांव, परिवार के लोगों का व्यवहार हमसे ना जोड़ा जाए।
यह भी पढ़ें : बागेश्वर की जगह बुजुर्ग भक्त ने कहा रामेश्वर धाम, हंसते-हंसते लोट पोट हुए धीरेंद्र शास्त्री, देखिये वीडियो
बता दें कि धीरेन्द्र शास्त्री का भाई शालिग्राम कई बार विवादों में आ चुका है, शादी में बंदूक लेकर धमकाने के बाद वह पहली बार विवादों में आया था लेकिन इसके बाद उस गुंडागर्दी के कई आरोप लगे। हालांकि पहली बार है जब धीरेन्द्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर अपने भाई से खुद को अलग करने की बात कही है।
संबंधित खबरें
इक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
1 day agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
1 day agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
1 day agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
2 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
4 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
6 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
6 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
7 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
8 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines