AC Compressor Blast Video Viral: देश के कई राज्यों में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। चिलचिलाती धूप और लू के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि इस बीच एसी ब्लास्ट होने की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले दिल्ली, फिर नोएडा और अब पंजाब में घर की छत पर रखा AC का आउटडोर बम की तरह फट गया है। सोशल मीडिया पर इस समय पंजाब में मौजूद एक घर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि AC का आउटडोर धू-धू कर जला रहा है।
ये भी पढ़ें- Summer Useful Tips: आपकी इन लापरवाही से फट सकता है AC! जानिए बचाव का तरीका
AC आउटडोर यूनिट में लगी आग
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पंजाब के रोपड़ जिले का है, जिसमें चिलचिलाती धूप के बीच एसी का आउटडोर यूनिट जलते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो विवेक सिंह नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में मौजूद शख्स बता रहा है कि एसी यूनिट में स्टेबलाइजर नहीं लगा था, जिसकी वजह से आउटडोर में आग लगी है।
इस वजह से ब्लास्ट होते हैं एसी
वीडियो के कैप्शन में विवेक सिंह ने लिखा कि पंजाब के रोपड़ से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अत्यधिक गर्मी की वजह से एसी जलते हुए दिखाई दे रहा है। लेकिन इसके अलावा एसी के फटने की कुछ ओर वजह भी हैं। जैसे कि करंट को संतुलित करने के लिए स्टेबलाइजर नहीं लगाना। धूप से एसी यूनिट को बचाने के लिए प्लास्टिक शेड नहीं होना और लगातार कई-कई घंटों-घंटों तक एसी का इस्तेमाल करना।
AC को Blast होने से कैसे बचाएं?
- गर्म जगह पर AC का आउटडोर न रखें।
- तांबे की तार का इस्तेमाल करें।
- एसी में मौजूद एयर फिल्टर को महीने में एक बार जरूर साफ करें।
- लंबे समय तक एसी का इस्तेमाल न करें।
ये भी पढ़ें- AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बम की तरह हो सकता है ब्लास्ट
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines