Watch: चलती ट्रेन के नीचे गिरे शख्स को बचाने का वीडियो, 'मौत' ने भी मानी हार

Mumbai Railway Station Accident Video: मुंबई में अंधेरी रेलवे स्टेशन पर एक शख्स की जान बाल-बाल बच गई। पुलिसवाले ने फुर्ती दिखाते हुए उसे ऊपर खींच लिया, वरना अनहोनी हो जाती। घटना का CCTV वाीडियो वायरल हो रहा है, देखिए कैसे शख्स ने मौत को मात दी?

Mumbai Railway Station Accident Video

Mumbai Railway Station Accident Video

Mumbai Andheri Railway Station Accident Video: कुछ हादसे नैचुरली हो जाते हैं, जिन पर अपना बस नहीं चलता। न ही कोई यह सोच सकता है कि किसके साथ, कब और कहां हादसा हो जाए? कुछ हादसे लोगों की अपनी गलतियों के कारण होते हैं, जिस वजह से कई बार अनहोनी तक हो जाती है। लोगों की जान चली जाती है, ऐसा ही कुछ एक रेलवे स्टेशन पर हुआ, जहां एक शख्स ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया। यह देखकर प्लेटफॉर्म पर खड़ा ASI स्पाइडरमैन की तरह उसको लपक लेता है और ट्रेन के पहिए के नीचे आने से बचा लेता है। वह उसे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच से निकालकर उसकी जान बचा लेता है। इस घटनाक्रम का CCTV वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वीडियो देख लोगों ने की ASI की तारीफ

हादसा मुंबई में अंधेरी रेलवे स्टेशन पर हुआ और अंधेरी के सेवन बंगलोज निवासी राजेंद्र मांगीलाल की जान बचाने वाला शख्स रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का जवान पहुंप सिंह है, जिसने फुर्ती और सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच खाई में गिरे राजेंद्र को लपक लिया। राजेंद्र 2 बैग दोनों हाथों में लेकर प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर धीमी स्पीड से चल रही लोकशक्ति एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे कि बैलेंस नहीं बना और वे गिर गए। उन्हें गिरता देखकर ASI पहुप सिंह उनकी ओर लपके। उन्होंने राजेंद्र को दोनों बाजुओं से पकड़कर ऊपर खींच लिया। वरना राजेंद्र ट्रेन के पहियों के नीचे आ जाते और अनहोनी हो जाती। वीडियो देखकर लोगों जहां पहुप सिंह की तारीफ कर रहे हैं, वहीं राजेंद्र को खरी खोटी सुना रहे हैं कि उसकी अपनी गलती से उसकी जान जा सकती थी।

विज्ञापन

राजेंद्र मांगीलाल ने ASI का आभार जताया

राजेंद्र मांगीलाल ने बताया कि वे अहमदाबाद जा रहे थे। उन्हें लोकशक्ति एक्सप्रेस ट्रेन ही पकड़नी थी, लेकिन जब वे प्लेटफॉर्म पर पहुंचे तो ट्रेन चलने लगी थी। क्योंकि ट्रेन की स्पीड धीमी थी, इसलिए उन्होंने ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए और गिर गए। ASI पहुप सिंह का आभारी हूं कि उन्होंने जान बचा ली, वरना बहुत बड़ी अनहोनी हो जाती। स्टेशन मास्टर ने उन्हें अरावली एक्सप्रेस से अहमदाबाद भेजने की व्यवस्था की और इसके लिए वे उनके आभारी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ