---विज्ञापन---

Video: बड़ी उम्र की कुंवारी लड़कियां अलर्ट, ‘सही उम्र में शादी होती तो 5-6 बच्चों की मां होती मैं’

Aaj ka Viral Video: शादी के लिए ना-नुकुर करके शादी की उम्र निकालने पर लड़की को अफसोस हो रहा है। लड़की 31 साल की उम्र होने पर भी शादी न होने से परेशान हैं। वीडियो देखिए और सुनिए कि लड़की क्या कह रही है और कैसे लड़कियों को अलर्ट कर रही है?

---विज्ञापन---

Girl Reaction on Marriage Refusal Viral: कहते हैं शादी वो लड्डू है, जो खाए वह पछताए और जो न खाए वह भी पछताए। ज्यादातर नौजवान खाकर पछताना पसंद करते हैं, क्योंकि समाज में रहते हुए लड़का हो या लड़की शादी करनी ही पड़ती है। वहीं शादी अगर सही उम्र में हो जाए तो शादी होने के बाद की जिंदगी के सुख दुख भोगने को मिल जाते हैं। एक ओर जहां, यौवन की दहलीज पर ही प्यार उमड़ने लगता है। लड़के-लड़कियों का शादी के ख्याल आने लगते हैं, वहीं कुछ नौजवानों को 30 की उम्र तक भी सही पार्टनर नहीं मिलते। इसके अलावा एक कैटेगरी और है, शादी करनी है लेकिन ना-नुकुर करने, अभी शादी नहीं करनी, अभी पढ़ना है करियर बनान है…जैसी बातें कहने वाले, जिनकी शादी की उम्र निकल जाए तो उनके हाथ सिवाय पछतावे के कुछ नहीं लगता। जी हां, एक लड़की के साथ ऐसा हुआ है।

 

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amika Rao (@i__amika)

---विज्ञापन---

लड़की अपनी शादी नही होने पर हुई भावुक

इंस्टाग्राम पर एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में जो लड़की नजर आ रही है, वह अपनी शादी को लेकर बात कर रही है। लड़की की उम्र 31 साल हो चुकी है और वह अफसोस जता रही है कि ना-नुकुर करते-करते उसकी शादी की उम्र निकल गई। अगर शादी सही उम्र में कर लेती तो 31 की उम्र तक कई बच्चों की मां बन चुकी होती। वायरल वीडियो को अमिका राव (@i__amika) नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में खुद अमिका ही हैं, जिनकी उम्र 31 हो चुकी है, लेकिन उनकी शादी नहीं हो रही है। वह कहती है कि अगर पापा की बात मान लेती तो आज शादीशुदा होती और बच्चों की मां होती। वीडियो में अमिका पहले गहरी सोच में और भावुक नजर आती है। एक वीडियो में वह अपने फैंस को उसको पत्नी समझकर कुछ लिखने को कहती है। एक वीडियो में वह अपने पैदा होने पर अफसोस जताती है और कहती है कि अगर उसे पता होती कि शादी नहीं होगी तो वह मां के पेट के अंदर ही मर जाती।

---विज्ञापन---

यूजर्स ने लड़की के वीडियो पर खूब कमेंट किए

अमिका ने 3 वीडियो शेयर किए हैं और तीनों वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इन्हें हजारों लोग लाइक और शेयर कर चुके हैं। 2 हजार से ज्यादा कमेंट हो चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि शादी नहीं होने की वजह बताओ। एक यूजर ने कहा कि मैं आपसे शादी करने के लिए रेडी हूं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि शादी करते हैं, लेकिन कम से कम 20 बच्चे चाहिए फिर मुझे। एक शख्स ने लिखा है कि 31 की उम्र में बेहद खूबसूरत हो, आपको कौन रिजेक्ट करेगा? एक यूजर ने लिखा कि आपकी वीडियो देखकर परेशान हूं, मैं कुर्बान होने के लिए तैयार हूं। अगर मेरी वजह से आपका घर बस जाए तो इस्से अच्छा और क्या होगा? एक यूजर ने कमेंट किया कि आपको जल्दी आपका पार्टनर मिलेगा, जिसे आपका खूब परेशान कर सकती हो।

First published on: Sep 09, 2024 12:46 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola