Viral Post: अक्सर हम सुनते हैं कि लोग भारत से किसी दूसरे देश में शिफ्ट होने का प्लान बनाते हैं, मगर एक व्यक्ति ने अपने विदेश में शिफ्ट होने का पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो काफी वायरल हो रहा है। गोवा में रहने वाले एक भारतीय व्यक्ति ने सिंगापुर में परमानेंटली बसने की अपनी योजना को शेयर करने के लिए X का सहारा लिया। उसने पोस्ट में बताया कि मैं 40% टैक्स का भुगतान नहीं कर सकता और प्रदूषित हवा में सांस नहीं ले सकता। मैं 2025 में भारत छोड़ दूंगा और परमानेंटली सिंगापुर में बस जाऊंगा। डॉक्यूमेंट की प्रक्रिया चल रही है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
वायरल हुआ पोस्ट
सिद्धार्थ सिंह गौतम जो एक सिविल इंजीनियर और व्यापारी है, उन्होंने अपने X पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि मैं 40% कर का भुगतान नहीं कर सकता और प्रदूषित हवा में सांस नहीं ले सकता। आगे उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि कोई भी अन्य व्यक्ति जिसके पास ‘अच्छा पैसा’ है, उसे भी ऐसा ही विचार करना चाहिए।
दूसरे पोस्ट में गौतम ने ऐसे लोगों के लिए एक समान सलाह साझा की, जो प्रति माह 50,000 रुपये से कम कमाते हैं और कहा कि उन्हें बेहतर जीवन स्तर प्राप्त करने के लिए बाली या थाईलैंड जाने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा, ‘अगर आप भारत में लगभग 50000 रुपये वेतन कमाते हैं, तो मेरा विश्वास करें कि आप एक भिखारी की जिंदगी जी रहे हैं। आप बाली या थाईलैंड में 50000 रुपये कमा सकते हैं और आप राजा की तरह रह पाएंगे। जितनी जल्दी हो सके, यहां से चले जाएं। यहां हम पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
मिले अलग-अलग रिएक्शन
इस पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी है। जहां कुछ लोगों ने एक तरफ पोस्ट के लिए सहमति जताई , जबकि अन्य गौतम की भारत छोड़ने की सलाह पर नाराज थे। एक यूजर के पूछने पर कि आप देश छोड़ने के बजाय देश की बेहतरी के लिए व्यक्तिगत रूप से क्यों नहीं आगे आते! गौतम ने जवाब दिया, ‘राजनेताओं की जेब भरने के लिए करों का भुगतान करने के बाद और सबसे जरूरी एयर क्वालिटी दिन-प्रतिदिन बेहतर हो रही है। एक सामान्य व्यक्ति को क्या करना चाहिए? हर कोई करों और भ्रष्टाचार से पैसा कमा रहा है। आशा है कि आप समझेंगे कि मैं क्या कहना चाह रहा हूं। इस पोस्ट पर 17 लाख से ज्यादा व्यूज हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines