Viral Video: चाहे इंसान की हो या जानवर, हर मां अपने बच्चे को दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती है। ऐसे में अगर बच्चे को कुछ हो जाए तो सबसे ज्यादा दुख उसकी मां को ही होता है। ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिल रहा है। हाल ही में भारतीय वन सेवा अधिकारी परवीन कासवान ने अपने सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो शेयर किया है। इसमें एक हाथी की मां अपने मृत बच्चे के शव को घसीटती दिख रही है और वह बहुत दुखी भी नजर आ रही है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
वीडियो में दिखा एक मां का दुख
इस वीडियो में एक हथिनी मां अपने बच्चे की मौत पर इतनी दुखी है, कि वह इसे स्वीकार नहीं कर पा रही है। वह बार-बार अपने बेजान पड़े बच्चे को घसीटती नजर आ रही है। इस घटना को देखने वालों ने बताया कि वह अपने बच्चे के साथ कई दिनों तक रही, जाने से इनकार कर दिया। इसको देखकर किसी का भी दुख से भर जाएगा।
वीडियो शेयर करने वाले IFS अधिकारी कासवान ने लिखा कि हाथी की मां अपने बच्चे की मृत्यु को समझ नहीं पा रही है। वह कुछ समय के लिए – कभी-कभी कई दिनों तक शव को घसीटती रहती है। वे हमारे जैसे ही हैं – वे बहुत मानवीय हैं। कासवान ने आगे बताया कि हाथियों की ओर ऐसी भावनात्मक एक्टिविटी देखने को मिली है।
वीडियो पर आए 1 लाख से ज्यादा व्यूज
इस वीडियो को 21 नवंबर को पोस्ट किया गया है। इस वीडियो अब तक 172000 व्यूज है। इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करके अपना दुख व्यक्त किया है। पोस्ट पर एक व्यक्ति ने लिखा कि यह दिल दहला देने वाला है, यह एक रिमाइंडर भी है कि हाथी भी शोक मनाने के मैनुअल को नहीं पढ़ते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि यह दिल दहला देने वाला है। भगवान उसे शांति दे।
एक अन्य यूजर ने कहा कि हाथियों को सबसे बुद्धिमान, संवेदनशील और पारिवारिक जानवर माना जाता है। अगर उनके बड़े परिवार का कोई सदस्य मर जाता है, तो पूरा झुंड वहीं खड़ा रहता है और उसके वापस आने/जीवित होने का इंतजार करता है और जब उन्हें पक्का पता चल जाता है कि वह वापस नहीं आएगा, तो वे उसे छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं।
यह भी पढ़ें – 72 इंच जमीन और 5 मंजिला मकान, देखने वाले दातों तले दबा लेते हैं उंगली
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines