एक होटल ने वायरल किया 1985 के खाने का बिल, जानें तब कितने में मिलती थी दाल मखनी और शाही पनीर
Edited By Amit Kasana

पुराना बिल
Edited By Amit Kasana

पुराना बिल
1985 Hotel Bill: बाहर होटल में खाना खाने जाना किसे पसंद नहीं है। हर कोई वीकेंड या खास मौकों पर घर की बजाए बाहर होटल या किसी रेस्टोरेंट में खाना जाने को पसंद करता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों साल 1985 का एक होटल का बिल वायरल हो रहा है। उसमें आज से 100 गुनी कम रेट पर दाल मखनी, शाही पनीर व रोटी मिलती थी।
यह बिल जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस पर आज की मंहगाई अधिक होने की बात कमेंट कर रहें हैं। वायरल हो रहे बिल में एक तरफ शाही पनीर, दाल मखनी, रायता और रोटी जो ऑर्डर किया गया उसका नाम लिखा है। वहीं, दूसरी तरफ उनके रेट जैसे शाही पनीर 8 रुपए, दाल मखनी और रायता सिर्फ 5 रुपए में और रोटी की कीमत सिर्फ 70 पैसे लिखी है। यह कुल बिल 26 रुपये 30 पैसे का है। इसमें 2 रुपए का सर्विस चार्ज भी जुड़ा है।
सोशल मीडिया पर इस पीले रंग के बिल को देखकर लोग आज के इन सब्जियों के रेट लिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस पुराने बिल की जमकर चर्चा है। पुराने समय के रेट और वर्तमान में इन सब्जियों के रेट को कम्पेयर किया जा रहा है। लोग इस पर बड़ी सख्या में कमेंट कर रहें हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: