Watch Video: बीते बुधवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जिसमें टेक्सास के मोटरवे पर एक डुअल इंजन वाला प्रोपेलर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया और दो टुकड़ों में टूट गया। घटना के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें इस दुर्घटना का पूरा वीडियो है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि घटना से कई वाहन इससे टकरा गए और चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि पाइपर PA-31 लगभग 3 बजे ( 2:30AM इंडियन टाइम) विक्टोरिया में एक मोटरवे पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जो ह्यूस्टन से लगभग 150 मील (240 किलोमीटर) साउथ ईस्ट में स्थित है। इस एयरक्राफ्ट में केवल पायलट सवार था। आइए इस घटना के बारे में जानते हैं।
वीडियो आया सामने
पुलिस के एक बयान से पता चला कि इस घटना में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए । इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आप एयरक्राफ्ट को दो टुकड़े में बंटे हुए सड़क पर देख सकते हैं। विजुअल में देखा जा सकता है कि विमान का मध्य भाग टूट गया था और इसका मलबा एक कार के ऊपर पड़ा था। यहां हम आपके लिए उस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
घायलों को मिला मेडिकल अटेंशन
विक्टोरिया पुलिस डिप्टी चीफ एलाइन मोया ने पुष्टि की कि तीन व्यक्तियों को छोटी-मोटी चोटें आईं, जबकि एक व्यक्ति को विशेष देखभाल के लिए दूर के अस्पताल में ट्रांसफर किया गया। वहीं पायलट का मेडिकल चेकअप किया गया। मोया ने आगे बताया कि यह कोई आम घटना नहीं हैं, लेकिन हमें खुशी है कि लोग ठीक हैं और उनकी जांच की जा रही है। बता दें कि पायलट की पहचान गुप्त रखी गई है। इसके साथ ही FAA ने घटना की जांच करने की भी पुष्टि की है।
इस घटना के एक साक्षी, टोपी पोयनोर ने बताया कि एक चौराहे के पास पहुंचने पर उन्होंने बहुत पास से एक छोटे विमान के इंजन की आवाज सुनी। आगे उन्होंने बताया कि मेरे बाईं ओर दीवार पर इस विमान की परछाई दिखाई देने लगी, जो मेरे ट्रक के ऊपर से गुजरा। कुछ ही पलों बाद मुझसे लगभग 400 मीटर की दूरी पर यह डगमगाने लगा। पोयनोर ने कहा कि दुर्घटना के बाद वे विमान के पास पहुंचे और पायलट को होश में पाया, लेकिन वे उसे मलबे से निकालने में असमर्थ रहे।
यह भी पढ़ें – Video: 15 मिनट में 7 एक्सीडेंट, डरा देगा देहरादून का खतरनाक स्पीड ब्रेकर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines