यूपी में 9 साल का बच्चा डैडी मम्मी की इस मामूली बात से था नाराज, बुला ली पुलिस
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक फोटो
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक फोटो
UP News: गढ़मुक्तेश्वर के अक्खापुर गांव में एक माता-पिता के लिए उस समय बेहद असमंजस का माहौल बन गया जब उनके बेटे ने ही उन्हें सलाखों के पीछे भिजवाने के लिए पुलिस को कॉल कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस उनके दरवाजे भी पहुंची। लेकिन जब बेटे से माता-पिता से नाराजगी का कारण पता चला तो पुलिसकर्मी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।
दरअसल, 9 साल के बच्चे को पहले उसके पिता सैलून ले गए। बच्चे का कहना है कि जहां उन्होंने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके बाल कटवा दिए। वह तो स्टाइलिश बाल कटवाना चाहता था। लेकिन पापा ने उसके बाल-बाल छोटे-छोटे करवा दिए। इतना ही नहीं बच्चे ने पुलिस को बताया कि जब वह घर पहुंचा तो उसकी मम्मी ने उसे नहाने के लिए कहा। इन दोनों बातों से बच्चा नाराज था। जिसके बाद उसने यूपी पुलिस को फोन घुमा दिया।
पुलिस को मौके पर पहुंचकर जब पूरे माजरे का पता चला तो फिर उसने बच्चे को समझाया। शुरू में तो बच्चे ने पुलिस की बात नहीं सुनी और पापा-मम्मी को जेल में बंद करने की बात कहने लगा। फिर बाद में समझाने-बुझाने पर वह शांत हुआ और उसने अपने माता-पिता व पुलिस से माफी मांगी।
पुलिस कंट्रोल रूम (112) अधिकारियों के मुताबिक सूचना मिलने के एक पीसीआर और पुलिस जवान भेजे गए थे। पहले बच्चे की बात मजाक लगी। फिर वह जब सीरियस हो गया तो आसपास के लोगों को साथ मिलकर बच्चे की काउंसिलिंग की गई। माता-पिता से भी बच्चे को नियंत्रित रखने और पॉजीटिव काउंसिलिंग करने को कहा गया है। बच्चे से पूछताछ में समझ आया कि उसने नियम का पता नहीं होने और अनजाने में फोन किया है। नाबालिग बच्चे को आगे ऐसा नहीं करने के लिए जागरूक किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: