Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महज 19 महीने में 814 जन्मदिन प्रमाणपत्र एक ही आईडी से जारी कर दिए गए। अब मामला सामने आया है तो अधिकारी भी हैरान हैं। मामले को लेकर DM ने जांच के आदेश दिए हैं और इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कराने का भी आदेश दिया है। क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के 47 जिलों और छह राज्य के लोगों को हाथरस के एक छोटे से गांव से प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। हैरानी की बात ये है कि सिचवाली सानी गांव की कुल आबादी 1175 है लेकिन इस गांव की एक आईडी से 19 महीने में अब तक 814 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इनकी संख्या और बढ़ सकती है।
बताया जा रहा है कि हाथरस जिले की हसायन ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंचावली सानी के पंचायत सचिव की आईडी से यह प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। सचिव को जब आईडी मिली तब तक इस आईडी से 814 जन्म प्रमाण पत्र जारी हो गए। चौंकाने वाली बात ये है कि इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। जानकारी के लिए बता दें कि जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले सीआरएस पोर्टल की निगरानी की जिम्मेदारी जिले के स्वास्थ्य विभाग के पास होती है।
यह भी पढ़ें : गर्ल्स हॉस्टल की टंकी से आ रही थीं अजीब आवाजें, जाकर देखा तो उड़ गए होश
मामला सामने आने के बाद डीएम ने मामले की जांच हाथरस के CMO को सौंप दी है और सभी ब्लॉकों में भी जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी प्रमाणपत्र 1 जनवरी 2023 से 2 अगस्त 2024 तक 19 महीनों में उत्तर प्रदेश के 47 जिले के साथ ही बिहार,झारखंड, मध्यप्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक में 814 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए और ये सभी सिचावली सानी गांन से सीआरएस पोर्टल आईडी से जारी हुए।
यह भी पढ़ें : वैशाली एक्सप्रेस में दिव्यांग से बदसलूकी का वीडियो वायरल, ट्रेन में सवार शख्स पर भड़का गार्ड
वहीं पंचायत सचिव का कहना है कि 5 अगस्त 2024 को 12 बजे के आस पास ई मेल आईडी के जरिए उन्हें ये आईडी मिली लेकिन तब तक यह सब हो चुका था। अब इस खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है कि आखिर ये हुआ तो हुआ कैसे।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines