Viral Video: सोशल मीडिया पर एक 75 वर्षीय व्यक्ति का अपने 105 वर्षीय पिता के लिए गाना गाते हुए एक वीडियो में रिकॉर्ड हो जाता है। यह वीडियो बहुत वायरल है और इसे देख लोग बहुत भावुक हो रहे हैं। वायरल वीडियो क्लिप में 75 साल के बेटे को सीटी बजाते हुए और फिर अपने 105 साल के पिता के लिए गाना गाते हुए दिखाया गया है, जो बिस्तर पर लेटे हुए हैं।
क्या आने वाली पीढ़ी ऐसे रिश्तों को निभा पाएगी?
वीडियो के अंत में पिता अपने हाथों को गाने की बीट्स पर थपथपाते नजर आ रहे हैं। अपने पिता के लिए बेटे के प्यार भरे वीडियो ने हजारों नेटिजन्स का दिल जीत लिया। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘पिता 100+, बेटा 75 साल का है। क्या आने वाली पीढ़ी ऐसे रिश्तों को निभा पाएगी।’
और पढ़िए –PSL 2023: ‘अद्भुत कैच’…चीते की रफ्तार से गेंद पर झपटे Rizwan, लपक लिया हैरान करने वाला कैच, देखें
जगन्नाथन नाम के एक व्यक्ति ने पोस्ट पर दावा किया कि यह उनके परिवार का वीडियो है। उन्होंने कहा, ‘धन्यवाद – वह मेरे पिता हैं। वह 104 साल के हैं। अब 19 जनवरी को हमने उनका 105वां जन्मदिन मनाया है। मेरे भाई उनके साथ हैं। मैं 74 साल का हूं। इस साल 17 जनवरी को मैंने अपना 75वां जन्मदिन मनाया।’ वीडियो को 4.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे 15 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने कहा, ‘धुन पर उंगलियों को थपथपाते पापा, अंत में देखना बहुत दिलकश था।’
और पढ़िए – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines