Dadi Dance Viral Video : सोशल मीडिया पर डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग सेलिब्रिटी बन गए। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग महिला का डांस देखकर लोग हैरान रह गए और अब इस बुजुर्ग महिला के डांस की जमकर तारीफ हो रही है।
बुजुर्ग महिला के डांस का वीडियो वायरल
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग महिला पूरी एनर्जी के साथ डांस कर रही है। महिला के साथ कई लड़कियां भी डांस कर रही हैं और उनके स्टेप्स को फॉलो कर रही हैं। महिला डांस के स्टेप को ऐसे कर रही हैं, जैसे वह बुजुर्ग नहीं बल्कि कम उम्र की कोई युवती हो।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @shallowwater_s नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 13 लाख से अधिक लोगों ने देखा है, जबकि एक लाख लोगों ने लाइक किया है। बुजुर्ग महिला के डांस को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरानी जता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट किया कि दादी ने बहुत सुंदर डांस किया है। दूसरे ने लिखा कि दादी बूढ़ी हो गई हैं लेकिन डांस 26 साल की लड़की की तरह कर रही हैं। एक अन्य ने लिखा कि आंटी पूरे जोश और ऊर्जा के साथ बहुत सुंदर डांस कर रही है उन्हें डांस करते देख मैं हैरान हूं।
यह भी पढ़ें : पेट्रोल पंप पर लड़की की शर्मनाक करतूत, उतार दिए कपड़े ; वीडियो वायरल
एक ने लिखा कि सॉरी लड़कियों, दादी ने इस माहौल को लूट लिया है। एक अन्य ने लिखा कि आंटी में क्या गजब की एनर्जी है। एक ने लिखा कि वह पूरे मन से इस कार्यक्रम में डांस कर रही हैं, उनके आगे तो अच्छे अच्छे लोग फेल हो जाएं।
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
12 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
15 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
20 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines