Viral News : अकेलेपन से तंग आकर एक बुजुर्ग ने बड़ा विज्ञापन छपवा दिया। इस विज्ञापन के जरिए शख्स अपने लिए गर्लफ्रेंड की तलाश कर रहा है। विज्ञापन देखकर कॉल करने वालों की बातें सुनकर ये शख्स हैरान रह गया। यह बुजुर्ग अपनी गर्लफ्रेंड की तलाश के लिए हर हफ्ते हजारों रुपये खर्च कर रहा है लेकिन कॉल करने वाले लोगों की बातें सुनकर शख्स निराश है।
70 साल के बुजुर्ग को है प्रेमिका की तलाश
अमेरिका के रहने वाले 70 साल के अल गिल्बर्टी ने एक पार्टनर के लिए बिलबोर्ड पर विज्ञापन दिया। इसके बाद कॉल्स और मैसेजेस के ढेर लग गए। उन्होंने बताया कि केवल दो सप्ताह में ही 400 से अधिक कॉल और 50 ईमेल प्राप्त हुए हैं। हालांकि अधिकतर लोग मेरे मतलब के नहीं है।
‘…तो छोड़ दुंगा शहर’
गिल्बर्टी ने कहा कि अधिकतर कॉल्स या मैसेज सोचकर किया गया कि मैं बहुत पैसे वाला हूं और मुझसे उन्हें पैसे मिल सकेंगे। अभी तक कोई ढंग का मिला नहीं है लेकिन उम्मीद है कि मैं जल्द ही अपने पार्टनर को खोज लूंगा। इतना ही नहीं, बुजुर्ग का कहना है कि अगर ठीक पार्टनर मिल जाए तो मैं दूसरे शहर या दूसरे देश में शिफ्ट होने के लिए भी तैयार हूं।
यह भी पढ़ें : दादी के डांस के आगे फेल हुईं लड़कियां, लाखों लोगों ने देखा ये वीडियो
गिल्बर्टी पार्टनर की तलाश के लिए हर हफ्ते 400 डॉलर (करीब 33 हजार रुपये) खर्च करते हैं। गिल्बर्टी अपने एक दोस्त से इच्छुक लोगों की बात कराते हैं। उन्होंने कहा कि सब ये सोचकर फोन कर रहे हैं कि मैं बहुत अमीर हूं। मुझे एक ईमानदार और साथ देने वाले इंसान की तलाश है बस !
यह भी पढ़ें : गर्मी से बचने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, AC कंपनियों का दिमाग हो जाएगा खराब
गिल्बर्टी का कहना है कि वह खुले विचारों वाले हैं। इससे पहले मैं जिसके साथ था, वह 25 साल छोटी थी। साल 2015 से मैं सिंगल हूं। ऐसे में मुझे अगर कोई कम उम्र की पार्टनर मिलती है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मैंने बिलबोर्ड पर विज्ञापन जरूर दिया है लेकिन मैं किसी के साथ भी जीवन जीने के लिए तैयार नहीं हूं। मुझे एक अच्छे इंसान की तलाश है।
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
12 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
15 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
20 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines