---विज्ञापन---

क्रिसमस के 7 अजीबोगरीब रिवाज जो आपको हैरान कर देंगे

Christmas Day: क्रिसमस खुशियों का त्योहार है, लेकिन दुनिया में इसे मनाने के कुछ ऐसे रिवाज हैं जो बहुत ही अजीब और अनोखे हैं। इन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं इन खास परंपराओं के बारे में...

---विज्ञापन---

Christmas Day: क्रिसमस अब केवल ईसाई समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खुशियों का ऐसा पर्व बन गया है जिसे हर धर्म और संस्कृति के लोग उत्साह के साथ मनाते हैं। दुनिया के कई देशों में यह त्योहार वहां की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार मनाया जाता है। इस पर्व से जुड़ी कई अद्भुत और दिलचस्प मान्यताएं हैं। आइए जानते हैं क्रिसमस से जुड़ी कुछ अनोखी परंपराओं के बारे में।

Hiding broomsticks in Norway

---विज्ञापन---

झाड़ू छिपाना (नॉर्वे)

नॉर्वे में क्रिसमस के दिन घरों के झाड़ू और पोंछे को छिपा दिया जाता है। यहां मान्यता है कि क्रिसमस के दिन बुरी आत्माएं धरती पर लौट आती हैं और झाड़ू का इस्तेमाल कर घर में प्रवेश करती हैं। इसे रोकने के लिए लोग झाड़ू छिपाते हैं। इस परंपरा को ‘जुलाफ्टेन’ कहा जाता है और यह वर्षों से प्रचलित है।

Spiders in Ukraine

---विज्ञापन---

मकड़ी के जाल से सजावट (यूक्रेन)

यूक्रेन में क्रिसमस ट्री को मकड़ी के जालों से सजाने की परंपरा है। एक लोककथा के अनुसार, एक गरीब महिला के पास क्रिसमस ट्री सजाने के लिए पैसे नहीं थे। क्रिसमस की सुबह पेड़ पर मकड़ियों के बनाए जाले सोने और चांदी में बदल गए। इसे शुभ मानते हुए यूक्रेन में मकड़ी के जाले और मकड़ियों को क्रिसमस ट्री पर सजाया जाता है।

A goat on fire

---विज्ञापन---

राली की बकरी (स्वीडन)

स्वीडन के गैवले शहर में हर साल पराली की एक विशाल बकरी बनाई जाती है, जिसे ‘गैवले बकरी’ कहा जाता है। यह बकरी क्रिसमस के स्कैंडिनेवियाई प्रतीक का प्रतिनिधित्व करती है और इसे शहर के चौराहे पर खड़ा किया जाता है।

KFC in Japan

---विज्ञापन---

KFC के साथ जश्न (जापान)

जापान में क्रिसमस KFC के चिकन बकेट के बिना अधूरा माना जाता है। यह परंपरा 1970 के दशक में शुरू हुई जब KFC ने ‘कुरीसुमासु नी वा केंटक्की’ (क्रिसमस के लिए केंटकी) नाम से एक मार्केटिंग अभियान चलाया। अब लोग क्रिसमस के लिए KFC के खानों को महीनों पहले प्री-ऑर्डर कर देते हैं।

Twelve Dishes (Poland)

---विज्ञापन---

बारह तरह के व्यंजन (पोलैंड)

पोलैंड में क्रिसमस ईव पर 12 तरह के व्यंजन परोसे जाते हैं। यह 12 व्यंजन साल के 12 महीनों और यीशु के 12 शिष्यों का प्रतीक माने जाते हैं। मान्यता है कि इन व्यंजनों का सेवन करने से सौभाग्य मिलता है।

Pinata breaking tradition (Mexico)

---विज्ञापन---

पिनाटा फोड़ने की परंपरा (मेक्सिको)

मेक्सिको में क्रिसमस पर पिनाटा फोड़ने का खेल लोकप्रिय है। पिनाटा तारे के आकार का होता है और इसके सात बिंदु सात प्रमुख पापों का प्रतीक होते हैं। इसे फोड़ने पर मिठाइयां, फल, और खिलौने गिरते हैं, जो बच्चों में खुशी बांटते हैं।

Letter to Santa Claus (Canada)

---विज्ञापन---

सांता क्लॉज को चिट्ठी (कनाडा)

कनाडा में मान्यता है कि सांता क्लॉज का घर नॉर्थ पोल में है। यहां क्रिसमस के दौरान लोग सांता को पोस्ट के जरिए चिट्ठियां भेजते हैं। सांता का एक विशेष पोस्ट ऑफिस भी है, जहां दुनियाभर से चिट्ठियां आती हैं।

First published on: Dec 25, 2024 11:09 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola