Weird News : अगर आपको लगता है कि सिर्फ भारत में ही चोरियां होती हैं या यहां ही लोग दुकानों में सामान या कपड़े चुराते हैं तो आप गलत हैं। भारतीय लोग तो विदेशों में जाकर ऐसी चोरी करते हैं, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में होती है। एक भारतीय मूल की महिला ने विदेश में ऐसी चोरी की है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यकीन करना मुश्किल है कि ये महिला मॉल में जाकर ‘कांड’ करती थी और कुछ ही समय में उसने करोड़ों रुपए फ्री में कमा लिए।
मामला दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड का है, जहां चोरी करने के आरोप में एक महिला को दस साल की सजा सुनाई गई है। नरिंदर कौर उर्फ नीना टियारा नाम की महिला, जिसकी उम्र 54 साल है। उसे धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग समेत 26 मामलों में दोषी पाया गया है। महिला पर यह भी आरोप है कि उसने करोड़ों की चोरी की है।
54 साल की महिला ने 1000 दुकानों को बनाया निशाना
कहा जा रहा है कि 54 वर्षीय नरिंदर कौर ने चोरी को अपना पेशा बना लिया था। उसने यू.के. में दुकानों को धोखा देकर उनसे चोरी की गई वस्तुओं का ही रिफंड ले लिया। चार साल के दौरान यह महिला ने बॉब्स, डेबेनहम्स, जॉन लुईस, मानसून, हाउस ऑफ फ्रेजर और टीके मैक्स सहित कई आउटलेट में गई और उन्हें अपना शिकार बनाया। बताया गया कि करीब 1,000 से अधिक बार महिला दुकानों और आउटलेट को अपना निशाना बना चुकी है।
महिला सामान चोरी करने के बाद उन्हें ही वापस करने पहुंच जाती थी और बदले में पैसे लेकर जाती थी। इस तरह उसने £500,000 (लगभग 5,09,65,000 रुपये) मूल्य के कपड़ों या अन्य सामानों की चोरी की। महिला के बारे में कहा गया कि वह एक चतुर महिला है, उसने देश भर में अपराध किए हैं, उसने चोरी की गई वस्तुओं पर बेईमानी से रिफंड का दावा किया है।
यह भी पढ़ें : ये कैसे? जिस घर में रह रहा था कपल, उसकी फर्श ने बना लिया लखपति! जानें क्या है मामला
उस पर यह भी आरोप लगाया गया कि पकड़े जाने के बाद भी उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं हुआ और यहां तक कि उसने सोचा कि वह अदालत में झूठे दस्तावेज जमा करके बच जाएगी। अब इस महिला को अदालत ने दस साल की सजा सुनाई है।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines