Bizarre News : यारी दोस्ती में कई बार लोग शर्मनाक हरकतें कर जाते हैं। सोशल मीडिया के जरिए तो ना जाने कितने लोग अश्लीलता करते हैं। एक लड़की ने बताया कि उसका 50 साल का दोस्त अचानक वाट्सऐप पर अश्लील मैसेज और फोटो भेजने लगा। यह देखकर वह डर गई और इस दोस्ती को लेकर भी अब संशय में है। नाम और पहचान छुपा कर लड़की ने मम्सनेट नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अनुभव साझा किया है।
द मिरर के मुताबिक, महिला ने बताया कि महिला उस वक्त हैरान रह गई, जब उसके एक पुराने दोस्त ने आधी रात को अपनी न्यूड तस्वीरें शेयर कर दीं। महिला ने बताया कि 51 साल के इस शख्स के साथ महिला की कई सालों से दोस्ती है और दोनों करीबी दोस्त है लेकिन अब उसकी इस हरकत ने महिला को परेशान कर दिया है। महिला ने बताया कि आधी रात को उसने लिंग की फोटो भेजकर लिखा कि ‘तुम बहुत गलत हो… लेकिन बहुत सही हो!’ EAWWW !
नशे का आदी है महिला का दोस्त
महिला ने आगे लिखा कि मुझे पता है कि वह नशे का आदी है लेकिन उसकी इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ये तो हद ही है। मैंने उसके मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया, बस मैंने अब इस दोस्ती को खत्म कर लिया है। उस इंसान के साथ अब मैं कभी भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पाऊंगी। मैं अपमानित महसूस कर रही हूं।
यह भी पढ़ें : पिज्जा लेने गई मां और घर में लग गई आग; गले लगकर मर गए चार बच्चे! दहल गया लोगों का दिल
सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में महिला ने बताया कि मेरे दोस्तों का समूह उसी इंसान के घर पर अक्सर मिलता है और इस तरह की हरकतें कर उसने डर पैदा कर दिया है। अब उसके घर जाने से भी डर लगेगा। महिला ने लिखा कि आज के समय में सोशल मीडिया पर कहीं न कहीं इस तरह की तस्वीरें दिख जाती हैं लेकिन क्या आप अपने 50 साल के अच्छे दोस्त से ये उम्मीद कर सकते हैं कि वह आपको अचानक न्यूड फोटो भेज दे?
यह भी पढ़ें : मेट्रो स्टेशन पर युवक ने युवती को ऐसे चूमा, सबका माथा घूमा, वायरल हुआ वीडियो
महिला के पोस्ट पर तमाम लोगों ने सलाह दी। कुछ का कहना था कि शख्स को माफ कर देना चाहिए क्योंकि शायद वह नशे में था और उससे गलती हो गई। एक ने लिखा कि अगर उससे गलती हुई होती तो उसने फोटो को डिलीट कर माफी मांगी होती लेकिन उसने ना तो माफी मांगी और ना ही डिलीट किया तो इसका मतलब उसने जानबूझकर किया। एक ने लिखा कि ये बहुत गलत है कि एक उम्रराज व्यक्ति किसी महिला को रात में अपनी अश्लील तस्वीरें भेजे।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 hrs agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
20 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
22 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 day agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
3 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines