5 Things Become Visible Before Death: जीवन और मृत्यु एक सिक्के के दो पहलू हैं जो जीवन का सत्य हैं। ये तो तय है कि जो इस दुनिया में आया है उसे एक निश्चित समय बाद जाना ही है। ऐसे में कहा जाता है कि मृत्यु शाश्वत है। लेकिन मरने से पहले ही इंसान को कुछ ऐसे संकेत दिखने लगते हैं या यूं कहें कि चीजें दिखने लगती हैं जिससे आभास हो जाता है कि अब यमराज द्वार पर आने वाले हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी पुष्टि पंडित विनोद पांडे ने की है। आइए जान लेते हैं मृत्यु के वो रहस्य जिनसे पंडित जी ने उठाया पर्दा, इनका जिक्र गरुण पुराण में भी है।
1. अपने कर्म याद आना
पंडित विनोद पांडे ने बताया कि जब व्यक्ति की मौत निकट आती है तो उसे अपने अचानक से अपने जीवन भर के कर्म याद आने लगते हैं। एहसास होने लगता है कि उसने अपने जीवन में क्या बुरा किया और क्या अच्छा। ऐसा कई लोगों के साथ होता है, जिसका उल्लेख गरुण पुराण में भी है।
यह भी पढ़ें: मरने के बाद कब तक घर में ही रहती है आत्मा? गरुड़ पुराण के पाठ के क्या फायदे
2. मृत्यु से पहले दिखने लगता रहस्यमयी द्वार
गरुण पुराण में इस बात का भी जिक्र है कि मरने से कुछ घंटों पहले इंसान को कुछ अजीब सा एहसास होने लगता है। कुछ लोगों के रहस्यमयी द्वार दिखने लगता है तो कुछ को आग की लपटें और एक अजीब सी रोशनी दिखने लगती है।
3. नजर आने लगते हैं यमदूत
पंडित जी के अनुसार, किसी व्यक्ति की मौत निकट आती है तो उसे पहले से ही यमदूतों के आने का एहसास होने लगता है। गरुण पुराण में भी कहा जाता है कि जब मृत्यु निकट आ जाती है तो उसे ऐसा लगने लगता है कि कोई उसे लेने के लिए आ रहा है।
4. पितृों के होने लगते हैं दर्शन
कहा जाता है कि मौत से कुछ समय पहले इंसान को अपने पितरों के दर्शन होने लगते हैं। उन्हें लगने लगता है कि उनके अपने अब उन्हें दूसरी दुनिया में बुला रहे हैं।
5. नहीं दिखाई देती परछाई
ये भी कहा जाता है कि जिस व्यक्ति की मौत निकट आ जाती है उसे अपनी खुद की परछाई दिखनी बंद हो जाती है। जिस प्रकार शीशे में पानी में और तेल घी आदि में इंसान का प्रतिबिंब दिखाई देती है वो अचानक से दिखनी बंद हो जाती है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें: हिंदू धर्म में सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं होता ‘अंतिम संस्कार’, वजह नहीं जानते होंगे आप?
संबंधित खबरें
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए धार्मिक मान्यताएं
2 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines