हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

10 रुपये के पैकेट में मिले 5 चिप्स! फोटो हो रही वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर एक शख्स ने चिप्स के एक पैकेट की फोटो शेयर की है. जिसमें सिर्फ 5 चिप्स ही थे ।

विज्ञापन
₹10 के पैकेट में मिले 5 चिप्स

5 chips for ₹10 :बाजार में मिलने वाले चिप्स के पैकेट में हवा भरी होती है, ये हम सभी जानते हैं लेकिन अगर आप 10 रुपये में चिप्स का पैकेट खरीदें और उसमें आपको सिर्फ 5 चिप्स मिले तो हैरानी और निराशा जरूर होगी। एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ जब उसे चिप्स के पैकेट में सिर्फ 5 चिप्स मिले तो उसने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।

Reddit पर “NoSmell3978” नाम के यूजर ने ‘टू यम्म चिप्स पैकेट’ की एक फोटो शेयर की है। दावा है कि इसमें सिर्फ 5 चिप्स ही थे। उन्होंने दावा किया है कि टू यम्म स्पाइसी चिली पोटैटो वेफर्स के एक पैकेट के लिए 10 रुपये दिया था लेकिन जब उन्होंने पैकेट को खोला तो हैरान रह गए क्योंकि उसमें सिर्फ 5 चिप्स ही थे।

फोटो शेयर कर यूजर ने लिखा कि “क्या कोई तरीका है जिससे मैं शिकायत कर सकूं और कंपनी को बता सकूं? सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल हो गई और इस पर लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।

विज्ञापन

Literally 5 chips for ₹10
byu/NoSmell3978 inindiasocial

एक यूजर ने लिखा कि वह तुम्हें स्वस्थ रखना चाहते हैं क्योंकि ये हेल्दी नहीं होता है। एक ने लिखा कि झूठ मत बोलो, तुमने बाकी का खा लिया होगा। एक ने लिखा कि इसमें गलत क्या है, पैकेट पर भी सिर्फ पांच ही चिप्स छापे गए हैं, उतना ही तो दिया है। ईमानदारी की कद्र ही नहीं है। एक ने लिखा कि चिप्स के पैकेट पर 50 % एक्स्ट्रा लिखा हुआ है, इस हिसाब से आपके हिस्से में सिर्फ ढाई चिप्स ही आ रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : जब अयोध्या में खुद प्रकट हो गए ‘श्री राम’, खाए शबरी के बेर; लक्ष्मण और सीता भी थे साथ

एक ने लिखा कि ऐसे इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। पैकेट खोलने का वीडियो तो बनाया ही नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई शुक्र मना कि 50 प्रतिशत एक्स्ट्रा मिला है। एक अन्य ने लिखा कि भाई समझ सकता हूं आपका भारी नुकसान हो गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola