News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Year Ender 2023 world records by Indians: साल 2023 खत्म होने वाला है, लोग नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। नए सवाल के स्वागत से पहले पिछले एक साल को मुड़कर देखना जरूरी है जिससे हमें जीवन का एक अहम हिस्सा देखने को मिलता है। साल 2023 में कई बड़ी यादगार घटनाएं हुईं लेकिन हम बात कर रहे हैं उन चार भारतीयों की, जिन्होंने साल 2023 में अनोखे रिकॉर्ड बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाया है।
दुनिया का सबसे छोटा चम्मच बनाना हो, सबसे लंबे बाल का रिकॉर्ड हो या फिर सबसे अधिक देर तक लगातार नाचना हो, ऐसे चार अनोखे रिकॉर्ड 4 भारतीयों ने साल 2023 में अपने नाम किए हैं। पहला नाम है स्मिता श्रीवास्तव का, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। स्मिता के नाम दुनिया में सबसे लंबे बाल का रिकॉर्ड है। स्मिता ने बताया कि मां, बहन और भारतीय फिल्मों से उन्हें बड़े बाल रखने का आइडिया मिला। 14 साल की उम्र से उन्होंने अपने बालों को बचाना और संभालना शुरू किया था, 40 साल की उम्र में उन्होंने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
कर्नाटक के बेंगलुरु के रहने वाले शशिकांत प्रजापति ने सबसे छोटा लकड़ी का चम्मच बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। शशिकांत ने 1.6 मिमी का लकड़ी का चम्मच बनाया है और 1 अप्रैल 2023 को शशिकांत ने यह रिकॉर्ड हासिल किया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को शशिकांत ने बताया कि दुनिया की सबसे छोटा लकड़ी की चम्मच को बनाने के लिए उन्होंने 10 बार कोशिश की थी, इसके बाद उन्हें सफलता मिली।
New record: Smallest wooden spoon – 1.6 mm achieved by Shashikant Prajapati (India) 🥄
A hotly contested record changes hands again, for the fourth time in three years! 👇 pic.twitter.com/5k446DoiY7
— Guinness World Records (@GWR) August 7, 2023
कार्ड का उपयोग लोग खेलने के लिए करते हैं लेकिन एक शख्स ने इससे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन कर लिया है। कोलकाता के रहने वाले अर्नव डागा ने 1,43,000 ताश के पत्तों का उपयोग कर 12.21 मीटर लंबी, 3.47 मीटर ऊंची और 5.08 मीटर चौड़ी संरचना बनाकर GWR में अपना नाम दर्ज करवाया है। 26 जनवरी 2023 को उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
New record: Longest dance marathon by an individual – 127 hours set by 16-year-old student Srushti Sudhir Jagtap (India) 💃https://t.co/tzy67emDJ3
— Guinness World Records (@GWR) June 14, 2023
महाराष्ट्र के लातूर की रहने वाली सृष्टि सुधीर जगताप ने सबसे अधिक वक्त तक डांस कर विश्व रिकॉर्ड बना लिया। सृष्टि ने करीब 127 घंटे तक मैराथन डांस किया था। 29 मई से 3 जून 2023 तक उन्होंने डांस कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। सृष्टि की उम्र 16 साल है। रिकॉर्ड बनाने के लिए उन्होंने सबसे ज्यादा कथक डांस किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।